श्री सांवरिया गौशाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृक्षारोपण, 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प

श्री सांवरिया गौशाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृक्षारोपण, 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प

मंदसौर

Shares

श्री सांवरिया गौशाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृक्षारोपण, 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प

कुंचडोद। समीपस्थ ग्राम कुंचडोद स्थित श्री सांवरिया गौशाला में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्ति के उद्देश्य से एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य योग गुरु बंसीलाल टांक के सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत गौशाला परिसर में प्रकृति को हरा-भरा बनाने के लिए आम, जामुन, चीकू और खिरनी जैसे कई फलदार वृक्षों के साथ-साथ अन्य छायादार पौधों का भी रोपण किया गया।
इस सेवा कार्य में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान गौशाला संरक्षक लक्ष्मी नारायण परमार, कार्यकारी अध्यक्ष व मध्य प्रदेश जन परिषद अभियान के दशरथ कुंडेल, पूर्व जनपद सदस्य गोपाल गुजरिया, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कुंडेल और निर्मल कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनके साथ ही पर्यावरण और गोसेवा के इस कार्य में पप्पू सेन, बलवंत सिंह, लक्ष्मण सिंह सीहोर, जीवराज पालरा, गोसेवक समरथ, प्रहलाद, देवीलाल, राकेश, कमल, प्रभु और गोपाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर पूरी टीम ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आगामी बरसात के मौसम में गौशाला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कुल एक हजार पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Shares
ALSO READ -  मंदसौर के पालड़ी में पानी की टंकी निर्माण में हादसा दो मजदूर को आई चोट
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *