भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान सरवानिया मोरवन मंडल कार्यशाला बैठक सम्पन,
सरवानिया महाराज :- पूरे देश प्रदेश में भाजपा लाभार्थी कार्यशाला कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है। इसको लेकर प्रत्येक मंडलों पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सरवानिया मोरवन मंडल की लाभार्थी कार्यशाला बैठक नगर परिषद के पास स्थित सामुदायिक हाल डोम में आयोजित की गई। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वही संत रविदास जयंती के अवसर पर उनके चित्र समुख माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यशाला बैठक प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश कुमार देवड़ा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश पंवार मंचासिन रहे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएँ चल रही हैं उनको सभी कार्यकर्ता जनता तक पहुँचाने का कार्य करें तथा लोगों को उनका लाभ दिलवायें। इन्ही योजनाओं के चलते भाजपा 2024 में केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी तथा सभी कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें । मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने सम्पर्क अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता तथा बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर सम्पर्क अभियान शुरू कर दें तथा सभी लोगों को नमो एप मोबाइल में डाउनलोड करायें। बैठक को भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश कुमार देवड़ा ने भी सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत करवाया और इस कार्यक्रम के तहत सभी लाभार्थी कार्यक्रम प्रभारी को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, मुकेश पाटीदार, दशरथ सेन, दीपक राठौर, अनिल राठौर, प्रद्युम पाटीदार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है।
ये भी पढ़े – जनसंघ से भाजपा से जुड़े स्वर्गीय कन्हैयालाल शर्मा लीडर के पुत्र मुकेश शर्मा ( लीडर) का आकस्मिक निधन