स्टाप डायरिया अभियान के तहत  PHE विभाग का जल जागरूकता अभियान

स्टाप डायरिया अभियान के तहत  PHE विभाग का जल जागरूकता अभियान

मंदसौर

Shares

स्टाप डायरिया अभियान के तहत  PHE विभाग का जल जागरूकता अभियान

मंदसौर / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार द्वारा बताया गया कि जिला कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में स्टाप डायरिया अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा स्कूलों व आंगनवाड़ीयो मे  पानी की गुणवत्ता का परिक्षण  किया जा रहा है!

अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड मल्हारगढ़ के ग्राम गुड़भेली व लूनाहेड़ा में पेयजल गुणवत्ता परीक्षण, क्लोरिनेशन एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई को लेकर विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गई।

इस दौरान ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के साथ जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार श्री मुकेश गुप्ता,PMU सलाहकार श्री अंकीत ठाकुर द्वारा फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के पेयजल स्रोतों के नमूनों की मौके पर ही जांच की गई एवं पेयजल स्त्रोतो का स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को सशक्त बनाने एवं जलक़र की राशि नियमित वसूल करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान स्वयं यूजर्स को पानी की गुणवत्ता जांचने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

सभी को जल गुणवत्ता परीक्षण के महत्व एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई। स्वयं के माध्यम से पानी के प्रमुख मानकों PH, फ्री क्लोरीन, आयरन, फ्लोराइड, हार्डनेस, अमोनिया, क्लोराइड, टरबीडीटी, अल्केनीटी, नाइट्रेट की जांच कर मौके पर ही परिणाम प्रदर्शित किए गए।

ALSO READ -  सुवासरा में अनूठी पहल: वर-वधु ने विवाह से पूर्व किया स्व-गणना फॉर्म भरकर जागरूकता का संदेश

साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी नमूने में पानी दूषित पाया जाता है, तो उसे विस्तृत जांच के लिए नजदीकी जिला या ब्लॉक स्तरीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, जल स्त्रोतो की रिचार्जिंग के लिये जल संरक्षण व संवर्धन की विधियो को अपनाने के लिये प्रेरित किया गया।    

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *