बाल विवाह पर प्रशासन की सख्ती

बाल विवाह पर प्रशासन की सख्ती

नीमच

Shares

बाल विवाह पर प्रशासन की सख्ती

सेमार्डा में 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया

परिवार को दी समझाइश 

नीमच – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष निगरानी रखी जाकर सतत कार्यवाही की जा रही है।

      जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अंकिता पंड्या ने बताया, कि  एस.डी.एम.नीमच श्री संजीव साहू के मार्गदर्शन में ग्राम सेमार्डा में दल ने पहुंचकर जांच की। जांच में एक बालिका सुमन (परिवर्तित नाम) की जिसकी आयु 16 वर्ष 10 माह पाई गई, दल द्वारा परिवारजनों को समझाईश देकर उसका बाल विवाह रूकवाया गया है।

      दल द्वारा परिवार को समझाइश दी एवं पंचनामा बनाया। परिवार ने बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही विवाह करने का आश्वासन दिया। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि 18 वर्ष के पहले बालिका का बाल विवाह किया, तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Shares
ALSO READ -  वसीम पठान आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *