भानपुरा विकासखंड के हाई-रिस्क 'छतरी' क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण हेतु विशेष शिविर

भानपुरा विकासखंड के हाई-रिस्क ‘छतरी’ क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण हेतु विशेष शिविर

मंदसौर

Shares

भानपुरा विकासखंड के हाई-रिस्क ‘छतरी’ क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण हेतु विशेष शिविर

मंदसौर / जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपा पाठक द्वारा बताया गया कि मलेरिया के  हाई-रिस्क भानपुरा विकासखंड के ‘छतरी’ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष मलेरिया नियंत्रण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर का मुख्य उद्देश्य हाई-रिस्क क्षेत्र में मलेरिया के प्रसार को रोकना और आमजन को सुरक्षित रखना था।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने “कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है” के  आधार  पर शिविर में आए बुखार से पीड़ित प्रत्येक रोगी की मलेरिया जांच  की गई। मरीजों की जांच के साथ-साथ उपस्थित ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचने के प्रभावी उपाय भी बताए गए। उन्हें सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आस-पास जलभराव न होने देने और स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। जिससे मलेरिया से आगे भी बचा जा सके। इस अवसर पर मलेरिया इंस्पेक्टर श्री नंदकिशोर रैकवार, सेक्टर सुपरवाइजर श्री संतोष कुमार जोशी, लैब टेक्नीशियन श्री रोहित टेलर एवं श्री दिनेश ठाकुर, आशा कार्यकर्ता श्रीमती संगीता राठौर व श्री मुकेश जैन उपस्थित थे।       

Shares
ALSO READ -  अभा श्री जैन श्वेताम्बर युवक महासंघ ने किया दो स्थानों पर जल मंदिर का शुभारंभ
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *