भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सांसद बंशीलाल गुर्जर पहुंचे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की पूजा अर्चना

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सांसद बंशीलाल गुर्जर पहुंचे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की पूजा अर्चना

मंदसौर

Shares

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सांसद बंशीलाल गुर्जर पहुंचे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की पूजा अर्चना

मंदसौर। भाजपा ने मंदसौर के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति के बाद श्री गुर्जर मंगलवार को सपत्निक नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर एवं अपने समर्थकों के साथ विश्वप्रसिद्ध भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर श्री गुर्जर ने भगवान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्री गुर्जर नालछा माता मंदिर भी पहुंचे जहां पर भी मां की पूजा अर्चना की।
उल्लेखनीय है कि बंशीलाल गुर्जर ने ग्राम लालघाटी के सरपंच के रूप में राजनीति शुरू की थी। इसके बाद वे भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष रहे। उन्होंने प्रदेश स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां संभालीं। किसान नेता के तौर पर भी उनकी पहचान बनी। वे लंबे समय तक मंदसौर कृषि उपज मंडी से जुड़े रहे। इस दौरान तीन बार मंडी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। भाजपा किसान मोर्चा में सक्रियता बढ़ने के बाद गुर्जर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे। पार्टी ने उन्हें कई राज्यों में चुनाव और संगठन से जुड़े काम की जिम्मेदारी भी दी। अब वे किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है।

Shares
ALSO READ -  राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व महावारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों एवं महिलाओं को किया गया जागरूक
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *