डाक विभाग के कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

डाक विभाग के कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

नीमच

Shares

डाक विभाग के कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

नीमच। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सहायक अधीक्षक डाकघर नीमच श्री दिलीप कुमार गुप्ता ने नीमच प्रधान डाकघर से किया।

तिरंगा यात्रा नीमच प्रधान डाकघर से प्रारंभ होकर विजय टॉकीज, भारत माता चौराहा, कमल चौक, घंटाघर एवं सीआरपीएफ चौराहा होते हुए पुनः नीमच प्रधान डाकघर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी हाथों में तिरंगा ध्वज थामे उत्साहपूर्वक शामिल हुए और देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर सहायक अधीक्षक डाकघर श्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देश की राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने का आह्वान किया।

Shares
ALSO READ -  सूबेदार सोनू बडगूजर की आमजन और बच्चों के माता-पिता पालको से मार्मिक अपील
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *