5 जुलाई को डिकनिया में होगी विशाल नशा मुक्ति महासभा, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

5 जुलाई को डिकनिया में होगी विशाल नशा मुक्ति महासभा, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

मंदसौर

Shares

5 जुलाई को डिकनिया में होगी विशाल नशा मुक्ति महासभा, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

मंदसौर। संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति, मध्य प्रदेश के जिला कार्यालय पर रविवार को संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 5 जुलाई 2026 को तहसील सीतामऊ की ग्राम पंचायत डिकनिया में आयोजित होने वाली विशाल नशा मुक्ति महासभा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि महासभा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा, प्रदेश लेबर सेल अध्यक्ष नईम शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी शंकर सेन, प्रदेश संगठन मंत्री एडवोकेट विजय बैरागी, प्रदेश सहायक सचिव एडवोकेट कुलदीप पंवार, प्रदेश सचिव बलराम राठौड़, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुमन राणा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विद्युत लता तथा जिला उपाध्यक्ष मधुबाला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने 5 जुलाई को डिकनिया में आयोजित होने वाली विशाल नशा मुक्ति महासभा को सफल बनाने का संकल्प लिया और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

जारीकर्तार
लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी
जिला अध्यक्ष, संयुक्त बेरोजगार नवयुवक एकता समिति, मध्य प्रदेश
मो.रू 99267-73755

Shares
ALSO READ -  धुंधड़का कन्या प्राथमिक विद्यालय में एलईडी टीवी फर्नीचर तथा स्टेश्नरी पाकर कन्याओं में हर्ष की लहर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *