राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंदसौर की काव्या जैन करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंदसौर की काव्या जैन करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

मंदसौर

Shares

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंदसौर की काव्या जैन करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

मंदसौर। जिले के लिए गर्व का क्षण है कि सिंह फाइट क्लब की होनहार खिलाड़ी काव्या जैन का चयन राष्ट्रीय सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) किकबॉक्सिंग चौंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। काव्या जैन 17 से 21 जून 2026 तक इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया (वाको इंडिया) के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। काव्या जैन ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से मंदसौर जिले सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। सिंह फाइट क्लब के प्रशिक्षक श्री नीतिराज सिंह चौहान एवं  किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विनय दुबला एवं समस्त सम्मानित सदस्य  ने बताया कि काव्या ने पूर्व में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। अब राष्ट्रीय मंच पर उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। एवं सभी  ने काव्या जैन को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि काव्या अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में मंदसौर का नाम गौरवान्वित करेंगी। बड़े सपने, बड़ी चुनौतियां और बड़ा लक्ष्यष् के संकल्प के साथ काव्या जैन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिले के खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वर्णिम सफलता की कामना की है।

ALSO READ -  गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत संतों के सानिध्य में अखिलेश्वरानंद सरस्वती गौशाला दलौदा ने तहसीलदार धुंधड़का को सौंपा ज्ञापन

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *