तेज आंधी-पानी में पेड़ उखड़ा, पेड़ से बंधी गाय की दबकर मौत

तेज आंधी-पानी में पेड़ उखड़ा, पेड़ से बंधी गाय की दबकर मौत

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

तेज आंधी-पानी में पेड़ उखड़ा, पेड़ से बंधी गाय की दबकर मौत


चीता खेड़ा में हुआ हादसा, किसान के खेत में बंधे थे पशु

चीताखेड़ा। ग्राम चीता खेड़ा में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां राजेश पिता अंबालाल प्रजापत के खेत में कृषि भूमि पर खड़े पेड़ से गाय बंधी हुई थी। रात में चली तेज हवा और पानी से पेड़ अचानक जड़ सहित उखड़ गया।

पेड़ उखड़ने के दौरान उससे बंधी गाय भी पेड़ के साथ लटक गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेत पर पहुंचे किसान राजेश प्रजापत ने घटना देखी। ग्रामीणों की मदद से गाय को पेड़ से अलग किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में मौसम अचानक बिगड़ा और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई थी। हादसे के बाद पशुपालकों में शोक का माहौल है।

बॉक्स: सतर्क रहें पशुपालक

मानसून पूर्व तेज आंधी-पानी का दौर शुरू हो गया है। पशुपालक अपने मवेशियों को कमजोर पेड़ों से न बांधें। सुरक्षित स्थान पर रखें।

फोटो कैप्शन: चीता खेड़ा में तेज हवा से उखड़े पेड़ से लटककर मरी गाय। किसान राजेश प्रजापत के खेत की घटना।
इनका कहना

संबंधित किसान द्वारा आवेदन दिया गया मौके पर जाकर पंचनामा बनाया गया
पटवारी सुदेश चेलावत पटवारी हल्का 8 चिताखेड़ा त जीरन मध्यप्रदेश नीमच

Shares
ALSO READ -  जावद में शनिवार सुबह घना कोहरा, दोपहर में निकली धूप, किसानों को सतर्क रहने की सलाह।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *