सिंगोली के पीड़ित परिवार को₹9लाख की आर्थिक सहायता

सिंगोली के पीड़ित परिवार को₹9लाख की आर्थिक सहायता

नीमच

Shares


सिंगोली के पीड़ित परिवार को₹9लाख की आर्थिक सहायता

नीमच – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा केनिर्देशानुसार एसडीएम जावद द्वारा गत रात्रि मैं तेज बारिश एवं तेज हवा के कारण सिंगोली में एक मकान की छत गिर जाने से उसमें दबने से मां बेटे की मृत्यु हो जाने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार के वारिस रवि पिता प्रभु लाल जैन निवासी सिंगोली को राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के तहत 9 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति का प्रकरण तैयार किया गया है।
एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी नाहर ने बताया कि सिंगोली में गत रात्रि में एक मकान की छत गिर जाने से मां सौसर बाई एवं बेटे निलेश की मलबे में दबने की घटना के कारण मृत्यु हो जाने पर प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6,(4) के तहत दो पीड़ितों की मृत्यु हो जाने पर 8 लाख रुपए, एवं मकान क्षतिग्रस्त हो जानेपर वारिस रवि प्रभु लाल जैन को ₹एक लाख इस तरह कुल ₹9लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा रही है ।

Shares
ALSO READ -  संकल्प से समाधान, रतनगढ़ में दिव्यांगजन शिविर संपन्न, विधायक सखलेचा ने बांटे प्रमाणपत्र
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *