नगर पालिका के 700 सफाई मित्रों को सुरक्षा एवं सफाई उपकरण वितरित

नगर पालिका के 700 सफाई मित्रों को सुरक्षा एवं सफाई उपकरण वितरित

मंदसौर

Shares

नगर पालिका के 700 सफाई मित्रों को सुरक्षा एवं सफाई उपकरण वितरित

नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने सफाई मित्रो को एक ही स्थान पर एवं एक ही दिन में उपकरण वितरित किये

मंदसौर- नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर की नगर पालिका परिषद मंदसौर नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर हो तथा सफाई मित्रों (कर्मचारियों) को बेहतर सुरक्षा एवं सफाई उपकरण मिले इसके लिए कल मंगलवार को नगरपालिका के द्वारा कमला नेहरू स्कूल परिसर में नगर पालिका के लगभग 700 सफाई मित्रो (कर्मचारियों) को पी.पी.ई. किट सुरक्षा उपकरण एवं सफाई उपकरण प्रदान किए गए श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं नगर पालिका सभापति प्रतिनिधि रामेश्वर मकवाना पार्षदगण श्रीमती भारती पाटीदार सुनीता गुजरिया पार्षद प्रतिनिधि अनूप माहेश्वरी ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी हेमचंद शर्मा एवं प्रभारी सफाई दरोगा की उपस्थिति में सफाई मित्रों को वर्दी एवं सुरक्षा उपकरण जिसमें टोपी ग्लब्स  मास्क जैकेट कम्बु ट जूते एवं सफाई उपकरण जिसमें फावड़ा गैति एवं फावड़ी शामिल है सभी सफाई मित्रों को वितरित किए इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि सफाई मित्र हमारे नगर पालिका परिवार के महत्वपूर्ण अंग है उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है इनको बेहतर सुरक्षा एवं सुविधा मिले यह हमारा प्रयास रहा है आज हमारे नगर पालिका परिषद लगभग 700 कर्मचारियों को एक साथ एक ही स्थान पर उपकरण वितरित कर रही है स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत आगामी समय में जो स्वच्छता सर्वेक्षण होने जा रहा है उसमें नगर पालिका को बेहतर रैंकिंग मिले यह हमारा प्रयास है

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *