शिवना नदी स्वच्छता अभियान में साधुमार्गी जैन समाजजनों ने की सहभागिता
मंदसौर। रविवार को साधुमार्गी जैन समाज ने शिवना नदी स्वच्छता अभियान में माननीय विधायक विपिन जैन के साथ समाजजनों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता एवं जिम्मेदारी का परिचय दिया।
अभियान में साधुमार्गी समाज अध्यक्ष प्रकाश जैन, नवीन जैन, राकेश चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ समाजजन उपस्थित रहे। वहीं समता युवा मंडल अध्यक्ष विकास जैन (खिंदावत) के नेतृत्व में नरेंद्र डूंगरवाल, मनीष परमार, सचिन जी, मनीष चंडालिया, मार्शल नलवाया, जयराज डुंगरवाल एवं अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर शिवना नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु श्रमदान किया तथा समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया। यह अभियान इस बात का प्रतीक बना कि जब समाज के वरिष्ठजन एवं युवा एकजुट होकर कार्य करते हैं, तब जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है।
साधुमार्गी जैन श्रावक संघ
समता युवा संघ मंदसौर

