मोबाइल फोन वापस लौटकर नगर पालिका के दिव्यांग कर्मचारियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

मोबाइल फोन वापस लौटकर नगर पालिका के दिव्यांग कर्मचारियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

मंदसौर

Shares

मोबाइल फोन वापस लौटकर नगर पालिका के दिव्यांग कर्मचारियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

पूर्व में लौट आई थी सोने की चेन और नोटों से भरा पर्स

कलयुग कें इस दौर में जहा पर छोटी छोटी चीजो में इंसान की नियत बिगड जाती है वही ईमानदारी की मिसाल एक बार फिर नगर पालिका के दिव्यांग कर्मचारी शेरू खा पेश की। मंदसौर दशपुर नया सवेरा अखबार के संपादक नाहरु खां मेवाती के छोटे भाई शेरू खां मेवाती जो की ट्रेचीग ग्राउंड  नगर पालिका मे कार्यरत है दिव्यांग कर्मचारी शेरू खां को अपने कार्य पर जाते समय जिला पंचायत मंदसौर के गेट के यहां से एक मोबाइल फोन मिला, पॉच मिनट रूक कर देखने पर वहा कोई दिखा नही तो मोबाईल अपने साथ लेकर चले गये जानकारी जुटाने के बाद पता चला की मोबाइल फोन कोई कॉलेज की प्रिंसिपल आरती रामावत जी का है नगर पालिका के दिव्यांग कर्मचारी शेरू खा ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल फोन कॉलेज के प्रिंसिपल आरती रामावत जी को वायडी नगर थाना पहुच कर वापस लौटा दिया । पूर्व में ट्रेचीग ग्राउंड पर अपना कार्य करते समय शेरू खा को एक सोने की चेन मिली थी इन्होंने मलिक का पता लगातार सोने की चेन भी वापस लौटा दी पूर्व में हाई सेकेंडरी स्कूल के पास से नोटों से भरा पर्स मिला था वे उसे लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया जहां पर उसमें रखे डॉक्यूमेंट के आधार पर पता चला कि यह पर्स नारायणगढ निवासी का है उन्होंने सिटी कोतवाली में जाकर उसके मालिक का पता लगाकर उसको दे दिया। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *