अठाना में तेज आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अठाना में तेज आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

अठाना में तेज आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अठाना। सोमवार दोपहर बाद करीब शाम 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश शुरू हो गई। अचानक आई इस बारिश से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

तेज हवाओं के कारण आम, खिरनी, तेंदू सहित अन्य फलदार पेड़ों से बड़ी मात्रा में फल और फूल गिर गए, जिससे किसानों और बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, बिजली की तेज गड़गड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों में भय का माहौल बन गया।

बेमौसम बारिश और आंधी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिला, जहां खेतों और फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बरसात अधिक समय तक नहीं हुई लेकिन बिजली की गड़गड़ाहट से डर बना हुआ था। फिलहाल भीषण गर्मी से निजात राहत मिली है।

प्रशासन द्वारा लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। शांतिलाल चौहान द्वारा

Shares
ALSO READ -  नीमच में वैष्णव बैरागी समाज द्वारा रामानंदाचार्य जन्मोत्सव 21 जनवरी 25 को भव्य रूप से मनाया जाएगा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *