प.पू उपाध्याय डॉ. गौतममुनिजी म.सा की पावन प्ररेणा व निश्रा में गुरू प्रताप चौराहा का हुआ नामकरण समारोह, बड़ी संख्या में धर्मालुजन हुये शामिल
मंदसौर – रविवार को मेंवाड़ भुषण प.पू. गुरूदेव श्री प्रतापमलजी म.सा. की दिक्षा भूमि मंदसौर में उनके नाम पर चौराहा नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन नई आबादी स्थित तलेरा भवन के सामने किया गया। प्रतापमलजी म.सा के सुशिष्य उपाध्याय डॉ. गौतममुनिजी म.सा. व सेवाभावी संत श्री वैभवमुनिजी जी म.सा की पावन प्रेरणा व निश्रा में यह आयोजन किया गया। श्री गौतममुनि चेरिटेबल ट्रस्ट मंदसौर के तत्वाधान में नपा परिषद मंदसौर, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मंदसौर, जैन दिवाकर नवयुवक परिषद मंदसौर, श्रमण संघीय महिला मण्डल की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दिक्षित, पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपालसिंह, सिसोदिया, विधायक श्री विपीन जैन, नपाध्यक्ष श्रीमति रमादेवी गुर्जर शामिल हुए सभी अतिथिगणयों ने तलेरा भवन नई आबादी के चौराहें पर शिलालेख पट्टिका अनावरण करके चौराहें का नामकरण किया। इस अवसर पर अतिथिगणों एवं नई आबादी, जनकुपुरा, शहर, खानपुरा चारो श्रीसंघो के अध्यक्षगण व महामंत्री सर्वश्री अशोक उकावत, राजेश संचेती, अशोक मारू, मनोहर नाहटा, संजय तरवेचा प्रवीण मुरडिया, नरेन्द्र, रांका, अजित नाहर, जैन दिवाकर नवयुवक परिषद अध्यक्ष पवन जैन एच.एम, का स्वागत श्री गौतममुनि चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण बघेरवाल,सचिव पिकेंश पालीवाल, कोषाध्यक्ष नरेश चंदवानी के द्वारा प्रशस्ती पत्र एवं दुपट्टा ओडाकर किया गया। कार्यक्रम में नपा सभापति श्रीमति निर्मला चंदवानी क्षेत्रीय पार्षद एवं जलकल सभापति निलेष जैन, पार्षद गरिमा भाटी आशीष गौड़, पुज्य सिंधी जनरल पंचायत अध्यक्ष वासुदेव खेमानी समाजसेवी मनीष बोहरा, सुुनिल तलेरा, राजेश चाहुजा, राजेश नामदेव खानपुरा, नरेन्द्र बंधवार, नरेन्द्र मेहता, हिम्मत डांगी, कन्हैलाल सोनगरा, अनिल तलेरा, राजेश सिंघवी, संजय नाहर,एच.एम बिल्लु अग्रवाल, शरद धीगं, बादल शर्मा, दिनेश जैन सीए , भुपेन्द्र सोनी, कपील भंडारी, मनीष मारू पत्रकार संजय भाटी सहित बडी संख्या में गणमान नागरीगण भी उपस्थित थे।
प.पु. श्री गौतममुनिजी मसा. ने कहा कि जीवन में माता-पिता एवं गुरू का उपकार कभी नही भुलना चाहिये। जो गुरू धर्म एवं अध्यात्म का मार्ग दिखाते है उसके प्रति कर्तज्ञता का भाव रखो। आपने गौतममुनि चेरिटेबल ट्रस्ट एवं नपा परिषद को धन्यवाद दिया जिन्होने गुरू प्रतापमलजी म.सा के नाम पर चौराहे का नामकरण किया।
पं. पू. श्री वैभवमुनिजी म.सा. ने कहा कि मात्र 14 वर्ष की आयु में प्रतापमलजी म.सा की दिशा हीरा की बगीची मंदसौर में 104 वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होने मालवा मेंवाड़ क्षेत्र ही नहीं अपितु महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, सहित कई प्रान्तों में जिनवाणी का प्रचार-प्रसार करते हुए संयम व्रत पालन कीया।
लोकसभा सांसद श्री सुधीर गप्ता ने कहा कि मंदसौर की भूमि जैन तीर्थ रही है, यहां आर्य रक्षितसुरि जैसे जैनाचार्य हुये। मंदसौर नपा परिषद ने प्रतापमलजी के नाम पर चौराहा नामकरण करके स्थानकवासी जैन समाज की भावनाओं को जो सम्मान दिया है, वह सराहनीय है।
राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि मुझे गौतममुनिजी म.सा. से कई बार मिलने का सौभाग्य मिला आज उन्ही की प्रेरणा से इस चौराहें का नामकरण होने जा रहा है। गौतम मुनिजी के शिष्य जैन समाज ही नही अपितु अन्य समाज के होकर मानव सेवा के कार्य में लगे है।
पूर्व विधायक एंव भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि महाराना प्रताप की प्रतिमा शोर्य का प्रतिक है। तलेरा भवन चौराहा प्रतापमलजी मु.सा के नाम पर नामकरण होने से यह चौराहा तप एवं त्याग का प्रतीक बनेगा।
विधायक विपीन जैन ने सभी से दिनांक 6 व 7 मई को दलौदा महावीर केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया।
नपाध्यक्ष श्रीमति रमादेवी गुर्जर ने कहा कि जहां जहां गुरू के चरण पड़ते है, वहां तीर्थ स्थान बन जाता है। कार्यक्रम में श्रीमति दिपा सुनिल तलेरा, श्रीमति हंसलता भटेवरा ने गीत प्रस्तुत किया। श्री गौतममुनि चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण बघेरवाल ने प्रतापमलजी म.सा. का जीवन परिचय प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन जैन दिवाकर नवयुवक परिषद अध्यक्ष श्री पवन जैन एच.एम. ने किया, तथा आभार श्री गौतममुनि चेरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी ने माना।

प.पू उपाध्याय डॉ. गौतममुनिजी म.सा की पावन प्ररेणा व निश्रा में गुरू प्रताप चौराहा का हुआ नामकरण समारोह, बड़ी संख्या में धर्मालुजन हुये शामिल
WhatsApp Group
Join Now
