मा, वि,शेहनातलाई का विदाई समारोह संपन्न।
सफलता पाने के लिए भाग्य नसीब किस्मत के भरोसे ना रहकर मेहनत व कर्म करें।
झांतला। शेहनातलाई में माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में,भाजपा मंडल महामंत्री पारस जैन सिंगोली ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन भाजपा नेता शोभा लाल धाकड़, वरिष्ठ शिक्षक भुवानी राम मेघवाल, भूपेश शर्मा, युसूफ मंसूरी,जनपद सदस्य मदनलाल धाकड़, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, पूर्व जनपद सदस्य पंकज जैन सरपंच प्रतिनिधि राजू मेघवंशी, विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष श्रवन सेन जन शिक्षक भेरूलाल धाकड़, झांतला पटवारी प्रकाश शुक्ला, श्री शांतिलाल धाकड़ प्राचार्य, सुंदरलाल धाकड़, हाई स्कूल थड़ोद प्राचार्य छीतरमल धाकड़, बैंक मैनेजर अमित रंजन, कैशियर धर्मेंद्र सुथार, कन्हैयालाल धाकड़, बाबूलाल छिपा, कमलेश लक्षकार, रविंद्र तुरंगरिया अध्यापक शंभू,लाल धाकड़ राजेश जैन माध्यमिक विद्यालय शेहनातलाई के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार जैन श्रीमती सुमन बिश्नोई श्रीमती दीप श्री पाठक आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व छात्र छात्राओं की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 5 व 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह मनाया गया अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र पर,दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण की गई इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से यह कहा गया कि जीवन में सफलता पाने के लिए हमें लक्ष्य का निर्धारण कर लग्न व मेहनत करना पड़ेगी तभी हम सफलता को प्राप्त कर पाएंगे जीवन में कभी भी भाग्य नसीब व किस्मत के भरोसे ना रहे यदि सफलता प्राप्त करनी है। तो हमें कर्म कर्तव्य व मेहनत करना पड़ेगी जीवन में अपने माता-पिता व गुरुजनों को हमेशा याद कर उनका आदर सम्मान करते रहे उनके आशीर्वाद से ही आप बुलंदियों व ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यह आपकी विदाई नहीं है यह आपके भविष्य निर्माण के लिए एक चरण में सीडी है। जिससे हर व्यक्ति को गुजरना पड़ता है। माता-पिता जीवन देते हैं। लेकिन जीवन का असली निर्माण शिक्षक करता है। इनके द्वारा दिए गए ज्ञान व शिक्षा से ही हम अच्छी तालीम हासिल कर अच्छे मुकाम पर पहुंचते हैं। व अच्छे इंसान बनते हैं। जीवन में दृढ़ इच्छा शक्ति लग्न व लक्ष्य से ही अच्छे मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक भूपेश शर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम में आजाद भारत शिक्षक संघ के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया व वृक्षारोपण भी किया गया।व आभार अभिव्यक्ति माध्यमिक विद्यालय शेहनातलाई के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार जैन द्वारा की गई अंत में सभी का सामूहिक भोज रखा गया।

सफलता पाने के लिए भाग्य नसीब किस्मत के भरोसे ना रहकर मेहनत व कर्म करें।
WhatsApp Group
Join Now
