सौंधिया राजपुत समाज की अभिनव पहल, मृत्यु भोज में सब्जी पुड़ी के साथ एक पकवान बनाने का लिया सामूहिक निर्णय

सौंधिया राजपुत समाज की अभिनव पहल, मृत्यु भोज में सब्जी पुड़ी के साथ एक पकवान बनाने का लिया सामूहिक निर्णय

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

सौंधिया राजपुत समाज की अभिनव पहल, मृत्यु भोज में सब्जी पुड़ी के साथ एक पकवान बनाने का लिया सामूहिक निर्णय

नलखेडा. सौंधिया राजपुत समाज ने मृत्यु भोज में होने वाले अनर्गल खर्च को कम कर एक अभिनव पहल शुरू की हैं। समाजजनों ने सामुहिक रूप से मृत्यु भोज में बनने वाली मीठाईयों व रसोई को प्रतिबंधित किया है। इससे समाजजनों का आर्थीक खर्च भी कम होगा। वही सामुहिक रूप से लिए गए निर्णय के विपरित जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त दंड का निर्णय भी समाजजनों द्वारा लिया जाएगा।
गांव बोरदिया खुर्द सौंधिया राजपुत बाहुल्य गांव है। जहां के ग्रामीणों द्वारा बढ चढकर मृत्यु भोज के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में गरीब तबके का व्यक्ति भी समाज में मान सम्मान रखने के लिए मृत्यु भोज के कार्यक्रम करता हैं। जो कर्ज में डूबकर अपनी संपत्ति बेच कर्ज चुकाता हैं। समाज का व्यक्ति कर्ज में नहीं डूबे व कुरूतियों को बंद करने समाजजनों ने सामुहिक रूप से मृत्यु भोज में सब्जी पुड़ी के साथ सिर्फ एक पकवान बनाने का निर्णय लिया। इसमें गांव का प्रत्येक व्यक्ति सब्जी पुड़ी के साथ कोई सा भी एक पकवान बना सकता हैं। समाजजनों ने गांव की राधाकृष्ण धर्मशाला में समस्त ग्रामीणों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया। समाजजनों द्वारा लिए गए निर्णय के विपरित जाने पर संबंधित व्यक्ति के उपर 5 लाख 11 हजार रूपए का अर्थ दंड मंदिर में भेंट करना होगी। साथ ही गांव का कोई भी व्यक्ति निर्णय का उल्लघंन करने वाले उक्त के कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा व धर्मशाला में कार्यक्रम नहीं कर पाएगा। ग्रामीणों द्वारा लिए गए सामुहिक निर्णय के दोरान सैकडो की संख्या में सौंधिया राजपुत समाजजन उपस्थित थे। इस दोरान निर्णय का वाचन पुर्व जनपद सदस्य सुरज सिंह चौहान द्वारा किया गया। जिसके बाद सभी समाजजनों ने एकमत होकर सहमति दी।

ALSO READ -  निडर युवा सेवा संगठन उपाध्यक्ष द्वारा डेंगू पीड़ित को किया रक्तदान

ये भी पढ़े –  हमें अच्छी संगत वाले मित्र से मित्रता रखनी चाहिए – प.पू.निरागरत्न विजय जी म.सा.

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *