सुंदरलाल पटवा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, मंदसौर, जिला चिकित्सालय मंदसौर एवं गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नेत्रदान दिवस पर जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक संपन्न

सुंदरलाल पटवा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, मंदसौर, जिला चिकित्सालय मंदसौर एवं गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नेत्रदान दिवस पर जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक संपन्न

मंदसौर

Shares

सुंदरलाल पटवा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, मंदसौर, जिला चिकित्सालय मंदसौर एवं गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नेत्रदान दिवस पर जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक संपन्न

मंदसौर – विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर सुंदरलाल पटवा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, मंदसौर, जिला चिकित्सालय मंदसौर एवं गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु “नेत्रदान महादान” जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला चिकित्सालय मंदसौर परिसर से किया गया। रैली में गोमाबाई नेत्रालय की टीम, मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सकगण तथा बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नेत्रदान के महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न जागरूकता नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया। इसके पश्चात आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा मृत्यु उपरांत नेत्रदान कर किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाने का प्रभावी संदेश प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करते हुए बताया गया कि “नेत्रदान महादान है” तथा एक छोटा-सा संकल्प दो व्यक्तियों के जीवन में प्रकाश ला सकता है। विशेषज्ञों द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया, पात्रता एवं इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के समापन पर गोमाबाई नेत्रालय, नीमच द्वारा सभी प्रतिभागियों, नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों के लिए शीतल पेय (सॉफ्ट ड्रिंक) का वितरण किया गया।

ALSO READ -  देश सेवा का सपना संजोने वाले दिलीप कुमावत का इंडियन आर्मी में हुआ चयनघर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल, किया स्वागत

यह आयोजन समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल पहल सिद्ध हुआ।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *