मिनाक्षी बस के संचालक अयूब सेठ के जन्मदिन पर बाटे जल पात्र

मिनाक्षी बस के संचालक अयूब सेठ के जन्मदिन पर बाटे जल पात्र

मंदसौर

Shares

मिनाक्षी बस के संचालक अयूब सेठ के जन्मदिन पर बाटे जल पात्र

5  वर्षो से जन्मदिन पर पक्षियों के लिए वितरित करते है,51 जल पात्र

मन्दसौर,, मीनाक्षी बस सर्विस जावरा के संचालक अयूब सेठ के जन्मदिवस के अवसर पर बस स्टाफ और जय हिन्द ग्रुप मंदसौर, संयोजक प्रदेश कि सबसे बड़ी संस्था पंछी बचाओ अभियान दलौदा तहसील अध्यक्ष,, कुलदीप सिंह गौड़,मिलकर मानवता और जीव-दया की एक अनूठी मिसाल पेश करते है। इस खास मौके पर फिजूलखर्ची के बजाय बेजुबान पक्षियों की सेवा का संकल्प लेते,
भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जय हिन्द ग्रुप मंदसौर संयोजक , प्रदेश कि सबसे बड़ी संस्था पंछी बचाओ अभियान दलौदा तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह गौड़ व प्रदेश कि सबसे बड़ी संस्था पंछी बचाओ अभियान के संस्थापक राकेश भाटी के नेतृत्व मे 51 जल पात्र वितरित किए गए। इन  जल पात्र को विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा ताकि प्यासे पक्षियों को शीतल जल मिल सके,
कार्यक्रम के दौरान जय हिन्द ग्रुप मंदसौर संयोजक प्रदेश कि सबसे बड़ी संस्था पंछी बचाओ अभियान दलौदा तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह गौड़ ने कहा कि 5 वर्षों से मिनाक्षी बस के स्टॉफ के साथ अयूब सेठ का जन्मदिन पर हम सभी पक्षियों के लिए जल पात्र वितरित करके मनाते है,,और इस दिन को पक्षी संरक्षण अभियान से जोड़ना गर्व की बात है। और आमजन से भी अपील करते है की  वे अपने घरों की छतों और आंगन में जल पात्र रखकर बेजुबान पक्षियों की रक्षा करें।
इस अवसर पर मीनाक्षी बस सर्विस का समस्त स्टाफ फिरोज भाई, साजिद भाई, लोकेंद्र सिंह, ताजू भाई, भैय्यू भाई, हाफि साहब, अशोक काका ,पप्पू भाई, आदि स्टॉफ मौजूद था,

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *