नीमच पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की जागरूकता हेतु विभिन्न आयोजन किये जा रहें हैं।

नीमच पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की जागरूकता हेतु विभिन्न आयोजन किये जा रहें हैं।

नीमच

Shares

नीमच पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की जागरूकता हेतु विभिन्न आयोजन किये जा रहें हैं। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडगूजर के नेतृत्व में यातायात विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
आज शाम को शो रूम चौराहा पर यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडगूजर स्वयं सड़कों पर भ्रमण करते हुए लोगों को समझाईश देते हुए नजर आई।
लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर कार्यवाही की गई।
आज विशेष रूप से ट्रेक्टर और ट्राली पर रेडियम लगाया गया। ट्रेक्टर चालकों को समझाइश दी गई।
इसी के साथ काले शीशे लगी फ़िल्म को कार से हटाया गया। और चालानी कार्रवाई की गई।
तेज़ ध्वनि वाली बुलेट गाड़ी को रोक कर जांच की गई।
यातायात पुलिस की उपरोक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बड़गुर्जर के नेतृत्व में यातायात विभाग द्वारा सतत कार्यवाही जारी है।
जिससे आमजन में अच्छा सकारात्मक संदेश जा रहा है लोग यातायात के नियमों के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
जब से ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार सोनू बडगूजर बनी है तब से नीमच के यातायात में काफी सुधार नजर आया है। समय-समय पर यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसका अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है।
यातायात पुलिस नीमच द्वारा प्रतिदिन शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए समझाइश दी जा रही है।
नीमच यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बडगूजर ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि अपने वाहनों के वैध दस्तावेज साथ में रखें। नशा करके शराब पीकर वाहन न चलाएं। अपने वहां का बीमा अवश्य कराएं। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही रखें। शहर के प्रमुख मार्गों के दुकानदारों से अपील की जाती है कि सड़कों पर सामान ना फैलाएं और यातायात अवरुद्ध न करें।
और यातायात के नियमों का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें।

ALSO READ -  कांग्रेस नेता श्री झरिया द्वारा मनरेगा बचाओ के तहत पैदल यात्रा की शुरुआत झांतला से की गई।

ये भी पढ़े – मां शबरी जयंती के चल समारोह का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत,

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *