केन्द्रीय शासन द्वारा श्रमिक संपर्क अभियान के समापन का वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ ने किया आभार व्यक्त!
नीमच – केन्द्रीय शासन द्वारा दिनांक 1 से 20 दिसंबर तक सम्पूर्ण भारत देश के सभी राज्यों,सभी जिलों,सभी जनपद जिला पंचायत नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद एवं देश के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निरंतर जारी श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राधूसिंह जी भाभर,प्रदेश अध्यक्ष पंचम लाल जी तारम,प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह जी मईड़ा,भूरिया जी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह जी ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र जी गुर्जर, संभाग प्रभारी भेरुलाल जी खदेड़ा जी,जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार नीमच,राजु खराड़ी जिला महामंत्री जावरा एंव मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के जिला अध्यक्षों के द्वारा निरंतर श्रमिक संपर्क अभियान को अवाम ओर आगाज के साथ पूर्ण रूप से आज अंतिम दिन श्रमिक संपर्क अभियान का बड़े ही जोश ,खरोश के साथ समापन हुआ श्रमिक संपर्क अभियान में भागीदारी निभाने वाले सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय स्तरीय,प्रदेश स्तरीय,जिले सतरिय एवं जनपद, जिला पंचायत, नगरपालिका, नगर निगम एवं समस्त शहरी , ग्रामीणो क्षेत्रों के समस्त पदाधिकारीयों द्वारा दिए श्रमिक संपर्क अभियान मे योगदान के लिए उज्जैन संभाग प्रभारी भेरुलाल लाल खदेड़ा, नीमच जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार ने श्रमिक संपर्क अभियान में अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ परिवार को धन्यवाद साधुवाद देते हुए श्रमिक संपर्क अभियान कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया !
ये भी पढ़े – श्री रोकडिया हनुमान मंदिर पर साधु सन्यासी भक्तो के पास पहुंचा कंबल, किया पुण्य का कार्य