जीरन कब्रिस्तान की तिजोरी तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी उड़ाई, लगातार दूसरी वारदात से समाज में आक्रोश

जीरन कब्रिस्तान की तिजोरी तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी उड़ाई, लगातार दूसरी वारदात से समाज में आक्रोश

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

जीरन कब्रिस्तान की तिजोरी तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी उड़ाई, लगातार दूसरी वारदात से समाज में आक्रोश

दो माह में दूसरी चोरी की घटना, समाजजनों ने पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

ग्राम जीरन के गांधीनगर स्थित दाऊदी बोहरा समाज के कब्रिस्तान में 16 मई की रात अज्ञात चोरों ने तिजोरी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही समाजजनों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार कब्रिस्तान परिसर में दान एवं चढ़ावे की राशि सुरक्षित रखने के लिए तिजोरी रखी गई थी। देर रात अज्ञात बदमाश तिजोरी तोड़कर उसमें रखे लगभग 8 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। यह इस तरह की लगातार दूसरी घटना है, जिससे समाज में नाराजगी और भय का माहौल बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 मार्च 2026 की रात भी इसी कब्रिस्तान में गल्ले से करीब 35 से 40 हजार रुपये की चोरी हुई थी। समाजजनों का आरोप है कि पूर्व घटना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।
समाज के मुस्तान अली बोहरा सहित अन्य लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कब्रिस्तान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shares
ALSO READ -  अक्षय तृतीया पर दो नाबालिग बालिकाओं का बाल विवाह रुकवाया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *