रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन सुचारू रूप से जारी

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन सुचारू रूप से जारी

नीमच

Shares

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन सुचारू रूप से जारी

31 केंद्रों पर 4.80 लाख क्विंटल गेहूं की खरीदी,86 प्रतिशत से अधिक किसानों को भुगतान पूर्ण

नीमच, 17 मई 2026। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में संचालित 31 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अब तक कुल 9,162 किसानों से 4,80,511.1 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है।

उपार्जन एवं परिवहन की स्थिति:जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर एन दिवाकर ने बताया कि जिले मेंकुल उपार्जित मात्रा 4,80,511.1 क्विंटल में से 4,76,970.3 क्विंटल मात्रा परिवहन के लिए तैयार हो चुकी है। कुल 4,56,691.8 क्विंटल गेहूं का परिवहन पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल उपार्जन का 96 प्रतिशत है। जिले में 12 उपार्जन केंद्रों पर 100 प्रतिशत परिवहन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनमें समिति नेवड़, ध्रुव वेयरहाउस, संस्था चल्दू, वेदांता वेयरहाउस एवं समिति कंजार्डा, माहेश्वरी वेयरहाउस प्रमुख हैं। भुगतान के लिए 97 प्रतिशत प्रकरणों में स्वीकृति पत्रक जारी किए जा चुके हैं।

किसानों को भुगतान की स्थिति: उपार्जित गेहूं के एवज में किसानों को समर्थन मूल्य के रूप में ₹1,24,21,21,183 एवं स्टेट बोनस के रूप में ₹1,92,20,443.84, कुल ₹1,26,13,39,273 की राशि देय* है।इसके विरुद्ध अब तक ₹1,02,15,72,456 की राशि का भुगतान किसानों के बैंक खातों में किया जा चुका है। जिले में औसत भुगतान 86 प्रतिशत से अधिक है।  शेष किसानों को शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया सतत जारी है।

    कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले में  उपार्जन, परिवहन एवं भुगतान कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा समय-सीमा में शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिले में उपार्जन एवं भुगतान की प्रगति प्रदेश में सराहनीय है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *