भारत सरकार द्वारा मॉ सरस्वती की मूर्ति लंदन संग्रहालय से शीघ्र भारत में लाई जाकर प्रतिष्ठापित की जायेगी- जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा
श्री सांवलिया गौशाला की मासिक अमावस्या बैठक व वार्षिक साधारण सभा का हुआ आयोजन
मंदसौर। समीपस्थ ग्राम कुंचड़ौद में स्थित श्री सांवलिया गौशाला कुंचड़ौद की मासिक अमावस्या बैठक तथा वार्षिक साधारण सभा का जनपद मंदसौर अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ।
प्रारंभ में गौशाला के संस्थापक ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी श्री नित्यानंदजी महाराज के श्रीविग्रह पर माल्यार्पण-गोवंदन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच कारूलाल भील, उपसरपंच बिहारीलाल गोयल, गौशाला संरक्षक लक्ष्मीनारायण परामर, तथा ठा. जितेन्द्रसिंह पंवार, चन्द्रपालसिंह पंवार, अध्यक्ष बंशीलाल टांक, कार्यकारी अध्यक्ष दशरथ कुण्डेल, उपाध्यक्ष आजाद कुमार जैन, सचिव दशरथ गोयल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुण्डेल, सहसचिव कारूराम कुमावत, सदस्य पूर्व सरपंच गोरधनलाल रोड़वाल, राधेश्याम मण्डोवरा, बद्रीलाल मारू, बालचंद मारू, निर्मलकुमार जैन, ओमप्रकाश पालरा आदि बड़ी संख्या में गौभक्त कार्यकर्ता, सदस्यगण सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर श्री बसंत शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदि अनादिकाल से गौमाता हमारी भारतीय हिन्दू सनातन संस्कृति की मूल आधार रही है। गौमाता किसी एक समाज राष्ट्र विशेष की नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व की पालक/संरक्षक है और इसलिये गौमाता का विश्वस्य गौमातरम अर्थात विश्व की माता कहकर सम्मानित किया है।
आपने सांवलिया गौशाला में प्रतिदिन बांटा (बढ़िया सुदाना) भूसा के अतिरिक्त गर्मी में गौमाता को हरा चारा चरी घास भरपेट खिलाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गौमाता हरी घास खाकर स्वस्थ रहे इसके लिये गौशाला समिति के संरक्षक, अन्य पदाधिकारी/सदस्य के अतिरिक्त जो सदस्य नहीं है उनके द्वारा भी बड़ी संख्या में विशेषकर युवा वर्ग निरन्तर प्रयासरत रहते है और इसीलिये कुंचड़ौद की गौशाला आदर्श गौशाला के रूप में देखी जा रही है।
आपने प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री जगदीशजी देवड़ा द्वारा समय-समय पर गौशाला केा हर प्रकार का सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि माननीय देवड़ाजी के नेतृत्व में यहां के जागरूक गौभक्त कार्यकर्ता समर्पित भाव से गौसेवा में संलग्न है। उल्लेखनीय है कि गौशाला को स्वर्गीय तत्कालीन गृहमंत्री भारतसिंहजी, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायणजी पाण्डे, वर्तमान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक नानालाल पाटीदार का गौशाला में मिलता रहा है।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने माननीय उच्च न्यायालय के सनातन हिन्दू धर्म के पक्ष में धार भोजशाला का मंदिर निर्णय का अभिनंदन करते हुए कहा कि विदेशी आततायियों द्वारा मॉ सरस्वती माता की मूर्ति को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जो बेच दिया था वह लंदन के संग्रहालय में है जिसे जल्द ही भारत सरकार द्वारा भारत में लोकर वैदिक विधि विधान से समारोहपूर्वक पुनः प्रतिष्ठापित किया जायेगा।
संचालन बंशीलाल टांक ने किया आभार बिहारीलाल गोयल ने माना।

