दस सालों से जारी परम्परा रही जारी, सोमिल नाहटा के जन्मदिवस पर हुआ स्वैच्छिक रक्तदान, 40 यूनिट हुआ रक्तदान

दस सालों से जारी परम्परा रही जारी, सोमिल नाहटा के जन्मदिवस पर हुआ स्वैच्छिक रक्तदान, 40 यूनिट हुआ रक्तदान

मंदसौर

Shares

दस सालों से जारी परम्परा रही जारी, सोमिल नाहटा के जन्मदिवस पर हुआ स्वैच्छिक रक्तदान, 40 यूनिट हुआ रक्तदान

मंदसौर। नगर के युवा नेता और सभी के दिलों पर राज करने वाले सोमिल नाहटा के जन्मदिवस 30 मई को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन हुआ। सबसे बडी बात यह रही कि लगातार 10 वर्षो से जारी यह परम्परा इस वर्ष भी जारी रही। रक्तदान का आयोजन सोमिल नाहटा मित्र मंडल, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों द्वारा किया जाता है।
इस वर्ष भी यह आयोजन हुआ और इसमें सोमिल नाहटा के शुभचिंतकों ने 40 यूनिट रक्तदान किया और यह रक्तदान का 11 वां वर्ष रहा। 30 मई को सोमिल नाहटा के जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से ही उनके निवास स्थान पर शुभचिंतकों को आना शुरू हो गया था लेकिन रक्तदान शिविर मुख्य आयोजन रहा जिसमें युवा साथियों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया और 40यूनिट रक्तदान मौके पर हुआ और लगभग 20 साथियों ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने हेतु अपने नाम लिखवाये। सोमिल नाहटा मित्र मंडल ने बताया कि वर्ष 2016 में इस परम्परा की शुरूआत की गई थी लगातार 11 वां वर्ष है हमने सोच रखा था कि सोमिल भैया के जन्मदिवस पर कुछ अच्छा करना है इसलिए  प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करते है।

Shares
ALSO READ -  09 दिनों बाद अस्थायी रूप से स्थगित हुआ राणा पुंजा भील चौराहा आंदोलन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *