नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान

नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

नगर परिषद जावद से 32 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शंकर लाल गायरी, धनगर समाज ने किया भव्य सम्मान

जावद, नीमच। नगर परिषद जावद से श्री शंकर लाल जी गायरी 32 वर्ष की गौरवमयी एवं निष्ठापूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर धनगर गायरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सेवा निवृत समारोह में कर उनका साफा, शाल एवं पुष्पमाला से स्वागत-सम्मान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता रमेश जी धनगर ने कहा कि शंकर लाल जी ने सदैव समाज और नगर हित में कार्य किया है। उनकी कार्यशैली नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।

सम्मान समारोह में समिति अध्यक्ष शंभू लाल जी नीमच सिटी, तहसील अध्यक्ष गोविंद जी धनगर पालसोडा, समाजसेवी कुलदीप जी धनगर, गोपाल जी धनगर बोरखेड़ी, वरिष्ठ समाजसेवी ओंकारलाल जी नीमच सिटी, मुकेश जी जीरन, मनीष पालसोड़ा, राधेश्याम जी कनावटी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने शंकर लाल जी के स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

सेवा को सम्मान

नगर परिषद जावद से 32 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए आदरणीय श्री शंकर लाल जी गायरी का धनगर गायरी समाज, जावद द्वारा आत्मीय सम्मान किया गया।

आपका समर्पण और सेवा भाव सदैव प्रेरणा देगा। समाज को आप पर गर्व है।
सेवानिवृत्त जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Shares
ALSO READ -  एक जिला एक उत्‍पाद के तहत धनिया प्रसंस्‍करण ईकाई स्‍थापित कर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *