मनरेगा की मूल भावना खत्म हो रही ग्रामीण रोजगार और गरीबों के अधिकारों की यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी-पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन

मनरेगा की मूल भावना खत्म हो रही ग्रामीण रोजगार और गरीबों के अधिकारों की यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी-पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन

मंदसौर

Shares

मनरेगा की मूल भावना खत्म हो रही ग्रामीण रोजगार और गरीबों के अधिकारों की यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी-पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन

मनासा खुर्द ग्राम पंचायत से मनरेगा बचाओ संग्राम एवं संगठन सर्जन अभियान की शुरूआत

मंदसौर । मनरेगा बचाओ संग्राम सम्मेलन” एवं ग्राम पंचायत कमेटी गठन की शुरुआत मल्हारगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मनासा खुर्द में पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों,मजदूरों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि नए मनरेगा नियम मजदूर विरोधी हैं । आधार आधारित भुगतान, सख्त तकनीकी शर्तें और काम की सीमाएं बढ़ाकर सरकार गरीबों को योजना से बाहर कर रही है । इससे ग्रामीण रोजगार और आजीविका दोनों पर गहरा असर पड़ेगा । इस दौरान सुश्री नटराजन ने सम्मेलन की चौपाल पर उपस्थित ग्रामीण मजदूरों,महिलाओं से मनरेगा संबंधित प्रश्न पूछे और उनकी शंकाओं का समाधान किया ।
साथ ही इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि नए नियमों से मनरेगा की सरलता खत्म हो गई है । ऑनलाइन प्रक्रियाएं, भुगतान में देरी और काम घटने से मजदूर परेशान हैं ।  कांग्रेस  इन नियमों का विरोध कर मनरेगा को पहले की तरह मजबूत और प्रभावी बनाने की मांग करेगी । श्री गुर्जर ने आगे कहा कि आगामी दिनों में जिले के सभी ब्लॉक के गांव मे चौपाल का आयोजन होगा और केंद्र की सरकार द्वारा इस मनरेगा योजना में किए गए बदलाव से ग्रामीणों व मजदूरों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया जावेगा ।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमेटी के गठन की शुरुआत की गई ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव परशुराम सिसोदिया ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना खत्म करने का काम किया है संगठन के माध्यम से इसको लेकर गांव गांव मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया जावेगा।
मनरेगा बचाओ संग्राम सम्मेलन को वरिष्ठ नेताओं,ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजर हयात मेव ने किया वहीं कार्यक्रम का आभार मल्हारगढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने माना । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री सोमिल नाहटा, मुकेश पोरवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मजीत सिंह टुटेजा,अनिल चौरसिया,वरिष्ठ नेताओं में मोहन लाल गुप्ता ,गोविंद सिंह पंवार,गणपतलाल पंवार,अजीत कुमठ,रामचंद्र करुण,बालेश्वर पाटीदार,हाफिज मेव,युनुस मेव,
ब्लाक अध्यक्षगण में जगदीश धनगर,गोपाल विश्वकर्मा,विकास दशोरा, सुश्री इष्टा भाचावत,हनुमंत सिंह राठौर,राहुल जेन,विनोद शर्मा, सत्यनारायण पाटीदार पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा,सुरेश पाटीदार,किशोर गोयल साथी इस अवसर पर राजनारायण लाड़,प्रवीण मांगरिया,दीपक सिंह गुर्जर,महेश पाटीदार,मुकेश धाकड़,मनीष शर्मा,रमेशचंद्र मालवीया,विनोद पटेल,लियाकत मेव,इशरत शेख,बाबू भाई मेवाती,दिलीप यादव,रामप्रसाद फरक्या,कोहिनूर मेव,हर्ष पाटीदार,शैतान सिंह कितुखेड़ी,अभिषेक पाटीदार,खुमान सिंह सोनगरा,नेमीचंद डाका,सुरेश खचरानिया,सुभाष जेन,पंकज कटारिया,दिलीप गुप्ता,वर्षा सांखला,सम्यक जैन,राकेश उपाध्याय,विनोद सिंह, अशोक बैरागी, नानूराम मालवीय, नंदकिशोर मेघवाल,निलेश पाटीदार,नागेश्वर चौहान किशोर टेलर,अर्जुन गुर्जर,रईस मंसूरी,पंकज बोराना,सईद खान,गोकुल गुर्जर राहुल अहीर,गफ्फार भाई,समरथ गुर्जर,अमित अग्रवाल,गोपाल परमार,रामेश्वर गुर्जर, महेश पाटीदार सूठोद,आदि इस अवसर बड़ी संख्या में दूर दूर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *