नलखेड़ा में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नलखेड़ा इलेवन विजेता, मुंडला टीम रही उपविजेता

नलखेड़ा में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नलखेड़ा इलेवन विजेता, मुंडला टीम रही उपविजेता

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

नलखेड़ा में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नलखेड़ा इलेवन विजेता, मुंडला टीम रही उपविजेता

नलखेडा। मनासा विकासखंड के ग्राम नलखेड़ा में आयोजित 8 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ। 28 दिसंबर से प्रारंभ हुए इस टूर्नामेंट में मंदसौर-नीमच जिले सहित मालवा अंचल की 32 पंचायत स्तरीय टीमों ने भाग लिया। गांव के होनमगरा मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में नलखेड़ा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंडला की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में नलखेड़ा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10-10 ओवरों के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंडला टीम ने 10 ओवर में 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नलखेड़ा इलेवन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ नलखेड़ा इलेवन ने विजेता ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपए की नगद पुरस्कार राशि पर कब्जा जमाया। वहीं मुंडला की टीम 14 हजार रुपए एवं उपविजेता ट्रॉफी की हकदार बनी। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जनपद सदस्य प्रतिनिधि सीताराम पाटीदार, ग्राम पंचायत नलखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि कमलेश मोड़, डॉ. देवकीशन वैष्णव, उपसरपंच लवकुश राठौर, ग्राम पंचायत लोडकिया के सचिव कमलेश प्रजापति, पशु चिकित्सक डॉ. बबलु राठौर, समाजसेवी सुंदरलाल राठौर, पप्पूलाल शर्मा, पंकज पाटीदार, उमेश पाटीदार, पूर्व आर्मी मैन अरुण पांडेय, पंकज मोड गणपत धनगर एवं कैलाश राठौर उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता टीम के कप्तान भरत कनेरिया एवं टीम के सदस्यों को ट्रॉफी व नगद राशि प्रदान की। आयोजन समिति द्वारा टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *