68 वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता का कल 11 बजे हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में होगा समापन

68 वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता का कल 11 बजे हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में होगा समापन

क्षेत्रीय खबरें मंदसौर

Shares

68 वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता का कल 11 बजे हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में होगा समापन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी होंगे मुख्य अतिथि

मंदसौर 12 दिसंबर 24/ जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा द्वारा बताया गया कि, 68 वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता का कल 13 दिसंबर को 11 बजे हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में होगा समापन। हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में हॉकी का मैच प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा और जिसका समापन 11:00 बजे हो जायेगा। जिसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी होंगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। चक दे इंडिया फिल्म में शाहरुख खान द्वारा अभिनीत कबीर सिंह का किरदार मीर रंजन नेगी के जीवन पर आधारित था तथा वे चक दे इंडिया फिल्म के निर्माण से भी जुड़े रहे।

प्रतियोगिता 9 दिसंबर से चल रही हैं। जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष से 25 राज्यों की 14 वर्ष से कम उम्र की बालिका वर्ग की 25 टीमें तथा दो सीबीएसई एवं विद्या भारती की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लिया। हॉकी के विभिन्न मैच मंदसौर के चार खेल मैदानों एस्ट्रोटर्फ, उत्कृष्ट स्कूल, नूतन स्टेडियम के पास फुटबॉल मैदान व जग्गाखेड़ी स्थित सरस्वती विद्यालय में 9 दिसंबर से आज तक खेले गए।

ये भी पढ़े – सारे देश की बालिका खिलाड़ी पशुपतिनाथ की शरण में

Shares
ALSO READ -  जाट मे श्री तेजाजी महाराज के छ: दिवसीय खेल के समापन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *