जनसहयोग से बदल रही शिवना की तस्वीर, प्रदूषण कम होने से जलीय जीव सुरक्षित – विधायक विपिन जैन
आज शुद्धिकरण अभियान में नदी से 1 ट्राली कचरा निकाला गया
मंदसौर । शिवना शुद्धिकरण अभियान के 123वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रमदान किया । अभियान के दौरान श्रमदानियों ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के सामने नदी किनारे फैले कचरे की सफाई की तथा नदी में जमा प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को बाहर निकाल गाजर घास को भी साफ किया गया । लगातार चल रहे इस जनअभियान का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है ।
इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि अभियान की शुरुआत में प्रदूषण और गंदगी से प्रभावित रहने वाली शिवना नदी के किनारे अब जलीय जीव एवं विभिन्न पक्षी देखने को मिल रहे हैं, जो पहले नजर नहीं आते थे । यह परिवर्तन शिवना शुद्धिकरण अभियान के श्रमदानियों की मेहनत,जागरूकता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। बेहतर भविष्य और स्वच्छ जीवन की कल्पना के साथ शुरू किया गया यह अभियान आज सफल परिणामों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है ।
श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।
आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 123वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन,समाज सेवियों में सर्वश्री मनीष भावसार,हेमराज खाबिया,रमेश सोनी,भंवरलाल प्रजापत,राकेश जैन पिंटू शांतिलाल मेमावत, सुधांशु भावसार खोडाना गांव से प्रकाश अहिरवार,मुन्ना अहिरवार, अमृतराम अहिरवार,भेरू अहिरवार,निर्भयराम अहिरवार,जयपाल अहिरवार,दशरथ अहिरवार,दलौदा सगरा गांव से गणेशराम मालवीय,ईश्वरलाल मालवीय,रामप्रसाद मालवीय,महिला नेत्रीयों में रफत पयामी,इष्टा भाचावत, सुनीता बंडी,राखी सत्रावाला,अनीता भदोरिया,प्रमिला पंवार,कौशल्या त्रिवेदी,सुनीता माली,कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,दिलीप देवड़ा,रईस खान पटवारी,संजय नाहर,रमेश बृजवानी,विश्वास दुबे, साबिर इलेक्ट्रिशियन,अजय सोनी,मंगल गवली,राकेश सेन,जीतू गुगर,कैलाश कुमावत,मनोहर नाहटा,अंसार मेव,सोहनलाल धाकड़,अकरम खान, संजय बारेट,योगेंद्र गौड़,आमीन खान,दुर्गेश चंदेल,नितनेश बसेर,ऋषिराज लाड़ ,प्रिंस सत्रावाला,कनिष्क सोनी,राघवेंद्र गुगर आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

