एस डी एम स्वाति तिवारी ने आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों को कार्ड वितरण किये।

एस डी एम स्वाति तिवारी ने आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों को कार्ड वितरण किये।

मंदसौर

Shares

एस डी एम स्वाति तिवारी ने आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों को कार्ड वितरण किये।

मल्हारगढ़। आंचलिक पत्रकार संघ के कार्ड वितरण कार्यक्रम में एसडीएम स्वाति तिवारी ने कहा कि पत्रकार जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति सकारात्मक रूख अपनाते हुए समाज में जन जागृति पैदा करने का प्रयास करें। क्योंकि समाज मीडिया पर ही विश्वास करता है। आपने पत्रकारों से कहा  की मीडिया को नरवाई के मामले में किसानों को जागरूक करना चाहिए।क्योंकि नरवाई जलाने से प्रदूषण के साथ-साथ किसानों का भी नुकसान होता है। एसडीएम स्वाति तिवारी ने कहा कि बच्चियों के एच पी वी टीकाकरण के मामले में भी अनेक प्रकार की अफ़वाह फैलाई जा रही हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि यह टीकाकरण बच्चियो के भविष्य की बीमारियों को बचाने का काम करता है। एसडीएम स्वाति तिवारी ने कहा कि पिछले दिनों बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से महिला की जान चली गई है। इसलिए मैंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुंडेर विहिन कुओं पर जाली लगाने की व्यवस्था की जावे। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना नहीं हो।

कार्यक्रम में आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों ने एस डी एम स्वाति तिवारी का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर एस डी एम स्वाति तिवारी ने आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों को कार्ड वितरण किये। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी और आंचलिक पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश  बटवाल ने संगठनकी गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के जिला महासचिव राधेश्याम बैरागी, आंचलिक पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दरबार सिंह  राठौड़, पार्षद दिलीप तिवारी, पत्रकार महेश मरेठा, पत्रकार राजेंद्र दायमा भेसा खेड़ा, ओमप्रकाश बैरागी पत्रकार कीर्तिमान, उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालनराधेश्याम बैरागी ने किया।ब्लॉक अध्यक्ष दरबार सिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *