एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, अफजलपुर में ईको क्लब द्वारा किया गया पौधारोपण

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, अफजलपुर में ईको क्लब द्वारा किया गया पौधारोपण

मंदसौर

Shares

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, अफजलपुर में ईको क्लब द्वारा किया गया पौधारोपण

मंदसौर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम अफजलपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, अफजलपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत विद्यालय के ईको क्लब द्वारा वृहद पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सत्र 2026-27 में प्रथम बार विद्यार्थियों को पौधों का वितरण किया गया तथा विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। अभियान के तहत 50 नीम, 5 केसर सायमा, 5 बिल्वपत्र, 4 पीपल, 2 जामुन, 2 अमरूद सहित अन्य प्रजातियों के पौधे वितरित एवं रोपित किए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनशिक्षक  रामचंद्रजी मालवीय ने स्वयं पौधा रोपित कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की बाल कैबिनेट ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री कु. बुलबुल के नेतृत्व में कु. रंजीता, कु. जोया एवं अनिकेत सिंह सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कांतिलाल राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान प्रकृति, मातृत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले जनशिक्षक महोदय, समस्त शिक्षकगण, ईको क्लब के सदस्यों, बाल कैबिनेट एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *