सरकार ने पिछले 12 साल जनकल्याण को ही समर्पित किए है- श्री सखलेचा
विधायक श्री सखलेचा के आतिथ्य में धामनिया में जनकल्याण शिविर आयोजित
धामनिया जन कल्याण शिविर में 63 आवेदन प्राप्त
नीमच – शासन के निर्देशानुसार जिले में 12 से 18 जून तक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत धामनिया में भी मंगलवार को विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्य आतिथ्य में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। श्री सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा, कि सरकार ने उदबोधन में कहा, कि सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण को समर्पित रहे है। देश एवं प्रदेश में अनेको जनकल्याण के कार्य हुए है। आमजनों को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है।
इस शिविर में अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने की प्रक्रिया बताया। शिविर में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए 63 आवेदन पत्र भी प्राप्त किए गये। शिविर में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

