शिवना शुद्धिकरण जनअभियान के 126वें दिन श्रमदानियों ने निकाली एक ट्रॉली गंदगी, विधायक विपिन जैन ने किया श्रमदान का आह्वान
मंदसौर। शिवना शुद्धिकरण जनअभियान के 126वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया । अभियान के दौरान नदी किनारे फैली गाजर घास को हटाया गया तथा नदी के भीतर जमा कचरे और गंदगी को निकालकर एक ट्रॉली भर अपशिष्ट बाहर निकाला गया । साथ ही घाटों की भी साफ-सफाई की गई । इस अवसर पर विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि पिछले 126 दिनों से निरंतर चल रहे श्रमदान का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। शिवना नदी पहले की अपेक्षा अधिक स्वच्छ और सुंदर नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नदी जलकुंभी और गंदगी से अटी पड़ी थी, जिससे दुर्गंध फैलती थी और श्रद्धालुओं व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था ।श्री जैन ने कहा कि शिवना नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए अभी बहुत कार्य किया जाना शेष है। आगामी वर्षा ऋतु में नदी किनारे व्यापक स्तर पर पौधारोपण भी किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और नदी का प्राकृतिक स्वरूप और अधिक आकर्षक बनेगा । श्री जेन ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक रविवार प्रातः 7 बजे से 9 बजे के बीच अभियान में शामिल होकर श्रमदान करें और शिवना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में अपना योगदान दें । आज श्रमदान के दौरान मंदसौर के समाजसेवी श्री भूपेंद्र गोराना,श्रीमती ममता गोराना द्वारा विधायक श्री विपिन जैन का बनाया गया सुंदर चित्र सभी श्रमदानियों की मौजूदगी में भेंट कर सम्मानित किया गया ।आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 126वे दिन श्रमदान करने वालों में लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन,समाज सेवियों में सर्वश्री रमेश सोनी,राकेश जैन पिंटू,हेमराज खाबिया,शांतिलाल मेमावत,पंकज जैन,राजेंद्र नीमा,बालकृष्ण दवे,बालकृष्ण पोरवाल, दलौदा सगरा गांव से गणेशराम मालवीय,रामप्रसाद मालवीय ,खजुरिया सारंग गांव से बलराम पाटीदार,शिवलाल गेहलोद,महिला नेत्रीयों में सुश्री इष्टा भाचावत,राखी सत्रावाला ,सोनाली जेन,प्रमिला पंवार
कांग्रेसजन मे सर्वश्री राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,योगेश जोशी,अभिषेक पाटीद,संजय नाहर, दिलीप देवड़ा,विश्वास दुबे,रईस खान पटवारी
कमल दरखुनिया,रमेश ब्रिजवानी,अजय सोनी,अंसार मेव,अकरम खान,गणपत कुमावत,गणपत राठौर,संजय बारोट,सादिक गोरी,अभिषेक जेन,राकेश सेन,अजय कुमार दुबे,प्रहलाद मालवीय,सुनील खिंचावत,लालूराम खोईवाल,आमीन खान,दुर्गेश चंदेल,नितनेश बसेर,अर्जुन खेत्रा,प्रणव जेन,कनिष्क सोनी,अहद अली आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।

