जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अघोरिया में हुई बैठक, बावड़ी पुनरुद्धार व वृक्षारोपण पर जोर
मंदसौर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पारेश्वर युवा ग्राम विकास समिति, नौगांव (सेक्टर रेवास देवड़ा) द्वारा आवंटित ग्राम अघोरिया में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने गांव की पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी एवं कुएं के जीर्णाेद्धार तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनजागरण अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्यामलाल पाटीदार सहित सचिन, राधेश्याम, कोमल सिंह, मंगलदास, सोनू, गट्टूलाल, धन्नालाल, बलवंत सिंह एवं बाबूलाल उपस्थित रहे। वहीं पारेश्वर युवा ग्राम विकास समिति नौगांव के अध्यक्ष रतनलाल चौहान, मेंटर संदीप शर्मा तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
बैठक में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अघोरिया में हुई बैठक, बावड़ी पुनरुद्धार व वृक्षारोपण पर जोर
WhatsApp Group
Join Now
