नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने वार्ड क्रमांक 20 का निरीक्षण किया सफाई दरोगा को सफाई कार्या में सुधार लाने की दी हिदायत

नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने वार्ड क्रमांक 20 का निरीक्षण किया सफाई दरोगा को सफाई कार्या में सुधार लाने की दी हिदायत

मंदसौर

Shares

नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने वार्ड क्रमांक 20 का निरीक्षण किया सफाई दरोगा को सफाई कार्या में सुधार लाने की दी हिदायत

मंदसौर – नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने स्वास्थ्य समिति सभापति श्रीमती दीपमाला रामेश्वर मकवाना, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती दिव्या अनूप माहेश्वरी व स्वास्थ्य अधिकारी हेमचंद शर्मा के साथ जनकुपूरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने वार्ड क्रमांक 20 के अशोक टॉकीज रोड ,धनकुटा गली ,पद्मावती मंदिर वाली गली, शुक्ला चौक, बसेर चौक आदि क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए यहां की सफाई व्यवस्था को देखा ,नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने सफाई दरोगा शैलेंद्र भट्ट से यहा कि सफाई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक चर्चा की और कहा कि आपके प्रभार के वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुधारे , नालियां जो गंदगी से भरी है उनकी तत्काल सफाई कराये, पूरे वार्ड में प्रतिदिन भ्रमण करें और नागरिकों से चर्चा करें सफाई संबंधित शिकायतो का तत्काल निराकरण करें, आगामी समय में जनकुपुरा क्षेत्र का पुनः निरीक्षण होगा यदि नागरिकों की शिकायतें मिलेगी तो आप पर कठोर कार्यवाही होगी। इसलिये एक सप्ताह के भीतर पूरे जनकुपुरा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारे । 

Shares
ALSO READ -  गुरु दिवाकर कमल गौशाला नंदावता मैं गौ माता का पूजन कर आहार कराया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *