मंदसौर के पहलवानों ने सागर में जीते पदक

मंदसौर के पहलवानों ने सागर में जीते पदक

मंदसौर

Shares

मंदसौर के पहलवानों ने सागर में जीते पदक

यश ने रजत व हर्षित ने कास्य पदक जीतकर मंदसौर का नाम गौरवान्वित किया

मंदसौर। मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित हुई अंडर-17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मंदसौर के नृसिंह घाट रेसलिंग सेंटर के पहलवानो ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अपने-अपने वजन समूह में यश पिता श्याम ग्वाला रजत पदक एवं हर्षित पिता कन्हैयालाल ग्वाला ने कास्य पदक जीतकर मंदसौर का नाम गौरवान्वित किया हैं। दोनों पहलवान जिला, संभाग स्तर एवं ओपन प्रतियोगिताओं में भी कई बार मंदसौर का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं।

यश पहलवान ने अपने वजन समूह में पहले खंडवा और फिर ग्वालियर के पहलवान को पटखनी देकर फाइनल में स्थान बनाया। यश ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। वहीं हर्षित पहलवान ने अपने वजन समूह में कुश्तियां जीतकर सेमीफाइनल तक का सफर तय कर कास्य पदक जीता। दोनों पहलवान मंदसौर के नृसिंह घाट रेसलिंग सेंटर पर कुश्ती कोच रवि अहीर के मार्गदर्शन में लंबे समय से कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहे हैं। दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर मंदसौर जिला एवं समाज व परिवार का नाम गौरवान्वित किया हैं। पहलवानों की इस उपलब्धि पर नृसिंह घाट रेसलिंग सेंटर के संचालक व जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष दिलीप पहलवान, जिला संयोजक विनय दुबेला, राजेश राठौर, मोहसीन खां सिंघल, कांजी पटेल, पवन ग्वाला, गोपाल ग्वाला, श्याम ग्वाला, कन्हैयालाल ग्वाला, राहुल सुराह, हेमंत ग्वाला, रवि हांस, प्रदीप ग्वाला सहित साथी खिलाड़ियों एवं स्नेहीजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Shares
ALSO READ -  अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक युवक महासंघ का 19वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागेश्वर तीर्थ पर संपन्न हुआ।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *