सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)शिविर में कुशाल टाॅंक हुए सम्मानित महाविद्यालय परिवार सहित ईस्ट मित्रों ने दी बधाई शुभकामनाएं

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)शिविर में कुशाल टाॅंक हुए सम्मानित महाविद्यालय परिवार सहित ईस्ट मित्रों ने दी बधाई शुभकामनाएं

क्षेत्रीय खबरें

Shares

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)शिविर में कुशाल टाॅंक हुए सम्मानित महाविद्यालय परिवार सहित ईस्ट मित्रों ने दी बधाई शुभकामनाएं

सिंगोली:-राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पचोर जिला राजगढ़ में दिनांक 3 मार्च से 9 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया जिसमें वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिंगोली के स्वयंसेवक रूप में कुशाल S/O श्रवण टाॅंक ने सिंगोली कालेज का प्रतिनिधित्व किया शिविर के दौरान कुशाल को स्वयंसेवक रूप में माननीय श्री इंद्र सिंह जी परमार उच्च शिक्षा आयुष मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया कुशाल टांक की इस उपलब्धि पर उनके परिवार जनो में हर्ष व्याप्त है साथ ही सात दिवसीय शिविर में कालेज का प्रतिनिधित्व कर सहभागिता करने पर कॉलेज प्रभारी प्राचार्य रमेशचन्द्र वर्मा , कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू शर्मा एवं स्टाफ शिक्षको सहित उनके इष्ट मित्रों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है

क्या है राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार, युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है। यह +2 बोर्ड स्तर पर स्कूलों की 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र युवाओं और महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर पर तकनीकी संस्थानों, स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र युवाओं को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है। स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ यह NSS का उद्देश्य है। NSS को वर्ष 1969 में 37 विश्वविद्यालयों में शुरू किया गया था, जिसमें लगभग 40,000 स्वयंसेवक शामिल थे, जो अब 657 विश्वविद्यालयों और 51 +2 परिषदों/निदेशालयों में विस्तृत हुआ है, जिसमें 20,669 कॉलेज/तकनीकी संस्थान और 11,988 उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। स्थापना के बाद से, 7.4 करोड़ से अधिक छात्र NSS से लाभान्वित हुए हैं।

ALSO READ -  75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व आई-20 कार क्र. आरजे.-13-सीडी-1149 सहित दो आरोपीयों को पकडने में चौकी नयागॉव थाना जावद पुलिस को मिली सफलता

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े –ज्ञानोदय मल्टिस्पेश्यलिस्ट हाॅस्पिटल एवं हरिओम मित्र मंडल सिंगोली के सयुंक्त तत्वाधान मे 11 मार्च को निशुल्क चिकित्सा शिविर

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *