जीवन मूल्य फाउंडेशन का स्थापना वर्ष पर मिलन समारोह संपन्न हुआ

जीवन मूल्य फाउंडेशन का स्थापना वर्ष पर मिलन समारोह संपन्न हुआ

मंदसौर

Shares

जीवन मूल्य फाउंडेशन का स्थापना वर्ष पर मिलन समारोह संपन्न हुआ

मंदसौर _शनिवार को बंजारी बाली मंदिर  पर सामाजिक संस्था जो स्वास्थ,शिक्षा,पर्यावरण पर कार्य करती है का स्थापना वर्ष पर मिलन समारोह  संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम मां भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख संस्थापक राहुल वर्मा द्वारा की गई , तत्पश्चात एक के बाद एक सभी साथियों का परिचय किया गया जिसमें सबने उत्सुकता से भाग लिया , इस शुभ अवसर पर संस्था का नव दायित्व मंदसौर जिला अध्यक्ष के पद पर विजय सोलंकी को दिया गया , कार्यक्रम में रक्तदान को लेकर विपिन डांगी वीर जी ने बताया कि बढ़ती रक्त की कमी के लिए हर परिवार से रक्तदाता होना आवश्यक है ,रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है ,नियमित रक्तदान से हार्ट अटैया जैसी गंभीर बीमारी को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है 

संस्था प्रमुख राहुल वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार गर्मी अपना विकराल रूप ले रही है उसी को देखते हुए हरित क्रांति के ओर कदम बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम में पधारे समय साथी अपने द्वारा एक एक पेड़ जरूर लगाए 

इस अवसर पर सभी समाज सेवी ,रक्तदाता, मानवता के हित के हमेशा कार्य करने वाले स्वयंसेवी अधिक संख्या में उपस्थित रहे 

आभार कार्यक्रम उपरात नव दायित्व मंदसौर जिला अध्यक्ष  विजय सोलंकी ने माना..!

Shares
ALSO READ -  टीबी मुक्त रथ ने ग्राम निरधारी एवं ग्राम दमदम में भ्रमण किया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *