जीवन में सुख पाना है तो मेरा मेरा करना बंद कर दीजिए – राष्ट्रीय संत श्री प्रीतम महाराज
पशुपतिनाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया
पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने किया गुरुजी का सम्मान
मंदसौर।श्री पशुपतिनाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा वाचक एवं राष्ट्रीय संत श्री प्रीतम जी महाराज ने आज कथा के चौथे दिवस कहा की ये सांस कब थम जाए आपको पता है कोई भरोसा नहीं जीवन में आनंद को पाना है तो मेरा मेरा कहना बंद कर दीजिए,जीवन में सुख पाना है तो सब श्री हरि का है ये कहना प्रारंभ कर दीजिये, कथा के चतुर्थ दिवस श्री कृष्ण जन्मोत्व मनाया गया जिसमें मातृ शक्तियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ,आज मंगलवार को कथा के पंचम दिवस सायं 6 बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
गुरुजी का स्वागत सम्मान मंदिर समिति की ओर से किया गया जिसमें मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल ने शाल और श्रीफल के साथ गुरुजी का सम्मान किया साथ ही मंदिर पुजारी श्री कैलाश जी भट्ट, श्री सुरेंद्र जी आचार्य ,श्री निरंजन व्यास श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री दिनेश बैरागी, श्री दिनेश परमार, आदि सम्मलित हुए,गुरुजी ने कथा आयोजन में सहयोग के लिए विश्वमोहन अग्रवाल व रवि शंकर अग्रवाल का सम्मान किया।

