"संवेदना से समाधान तक" : जनसुनवाई में कलेक्टर श्री चंद्रा से मिली राहत

“संवेदना से समाधान तक” : जनसुनवाई में कलेक्टर श्री चंद्रा से मिली राहत

नीमच

Shares

“संवेदना से समाधान तक” : जनसुनवाई में कलेक्टर श्री चंद्रा से मिली राहत

गंभीर बीमारी के इलाज से उजड़े आशियाना तक, रेडक्रास से मिली त्वरित आर्थिक मदद, 120 आवेदकों की सुनीं समस्याएं

नीमच- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई कर 120 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित जिला अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई के प्रमुख प्रकरण एवं त्वरित निर्देश:

स्वास्थ्य सहायता: कलेक्‍टर ने बघाना निवासी अजय ग्वाला के पुत्र की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु रेडक्रास से आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। निलिया निवासी शैतान भील के पति के उपचार हेतु रेडक्रास से आर्थिक सहायता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निःशुल्क उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

     कलेक्‍टर ने सिंगोली की जरूरतमंद साजन की झोपड़ी जल जाने पर रेडक्रास से 12 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

भूमि विवाद का निराकरण: वसंतपुरा, रामपुरा की दिव्यांग रोड़ीबाई की मालिकाना हक की जमीन पर परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा विक्रय एवं क्रेता द्वारा जबरन कब्जा करने संबंधी आवेदन पर एसडीएम व तहसीलदार को त्वरित कार्यवाही कर रोड़ीबाई को उसके हिस्से की जमीन का मौके पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।

         जनसुनवाई में मनासा के लखनसिंह, भादवामाता के पप्पूलाल, जमुनिया कलां के ललित कुमार, चम्पी के भोलीराम कुमावत, रगसपुरिया के दिनेश कुमार, निपानिया आबाद की शबूबाई, नयागांव के सत्तु धाकड़, राजु धाकड़, सारेल्या की मायाकुंवर, पिपलन्यावास के नाहरसिंह, जसवंतपुरा के हीरालाल, डायली के अर्जुन खींची, पावटी के शिवलाल धनगर, नीमच की गंगाबाई, सरवानिया महाराज के भेरूलाल, पिपलिया नाथावत के चमनसिंह, पिपलिया की कंकूबाई, गांधी नगर नीमच के अनुराग जोशी, नीमच सिटी के प्रेमचंद, बघाना की शकुंतलाबाई सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *