वात्सल्य पब्लिक स्कूल का समर कैंप बना बच्चों के हुनर निखारने का मंच

वात्सल्य पब्लिक स्कूल का समर कैंप बना बच्चों के हुनर निखारने का मंच

मंदसौर

Shares

वात्सल्य पब्लिक स्कूल का समर कैंप बना बच्चों के हुनर निखारने का मंच

खेल, रचनात्मक गतिविधियों और विशेष कक्षाओं के जरिए बच्चों ने सीखी नई स्किल्स

मंदसौर। वात्सल्य पब्लिक स्कूल द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी समर कैंप का आयोजन उत्साह और नवाचार के साथ किया गया। दो मई से शुरू हुए इस समर कैंप में शहर के विभिन्न स्कूलों के करीब 65 बच्चों ने पंजीयन कर भाग लिया। कैंप का समापन 22 मई को होगा।
समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्केटिंग, बास्केटबॉल, स्वीमिंग सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को निखारा। कैंप में बच्चों को खेलों के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे गुण भी सीखने को मिले। आपको बता दे कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में वात्सल्य पब्लिक स्कूल लगातार अपनी अलग पहचान बना रहा है। वर्ष 2022 से अब तक स्कूल के करीब 50 विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं, जो स्कूल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली सोच को दर्शाता है।वहीं शैक्षणिक उपलब्धियों में भी स्कूल लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। दसवीं और बारहवीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम में अधिकांश विद्यार्थियों ने 80-90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यही कारण है कि वात्सल्य पब्लिक स्कूल शिक्षा, खेल और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
रोबोटिक्स क्लास में दिखा उत्साह  
समर कैं में रोबोटिक्स क्लास का भी आयोजन हुआ। जिसको लेकर भी बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। कई बच्चों ने इसमें भाग लेकर नई तकनीक और मॉडल निर्माण की जानकारी प्राप्त की।  

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *