सेवा, संवेदना और संकल्प की मिसाल बना गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट

सेवा, संवेदना और संकल्प की मिसाल बना गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट

मंदसौर

Shares

सेवा, संवेदना और संकल्प की मिसाल बना गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट

अपना घर बाल गृह की बालिकाओं के भविष्य संवारने का उठाया जिम्मा

शिक्षा से लेकर सुविधाओं तक हर स्तर पर बढ़ाया सहयोग

मंदसौर। गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में मंदसौर में एक भरोसेमंद और प्रेरणादायक नाम बन चुका है। कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों से लेकर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में ट्रस्ट ने लगातार सक्रिय भूमिका निभाकर समाज के सामने सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। ट्रस्ट के कार्यों की सराहना प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित कई प्रमुख हस्तियां सार्वजनिक मंचों से कर चुकी हैं।
इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट द्वारा अपना घर बाल गृह की बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य का जिम्मा उठाया गया है। संस्था लगातार बालिकाओं की शिक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य कर रही है। हाल ही में ट्रस्ट द्वारा बाल गृह में चार एयर कूलर स्थापित करवाए गए। ट्रस्ट ने भीषण गर्मी को देखते हुए एयर कूलर लगाने का कदम उठाया। इससे बालिकाओं को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही बालिकाओं को ड्राइंग शीट एवं ड्राइंग से जुड़े आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए गए। इस दौरान वात्सल्य पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने बालिकाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में सहयोग दिया।
पूर्ण शिक्षित करने की उठाई जिम्मेदारी
ट्रस्ट द्वारा पांच बालिकाओं की निशुल्क पूर्ण शिक्षा का जिम्मा भी उठाया गया। इनमें सभी बालिकाएं बारहवीं की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं, जबकि दो बालिकाओं ने ग्रेजुएशन भी पूरा कर लिया है। खास बात यह है कि ये दोनों बालिकाएं अब वात्सल्य पब्लिक स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही है और आत्मनिर्भर बन चुकी है। गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट का यह प्रयास केवल सहयोग नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरणादायक पहल बनकर सामने आया है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *