सीतामऊ आगजनी घटना को लेकर पोरवाल युवा संगठन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

सीतामऊ आगजनी घटना को लेकर पोरवाल युवा संगठन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मध्यप्रदेश भोपाल

Shares

सीतामऊ आगजनी घटना को लेकर पोरवाल युवा संगठन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

राजा टोडरमल जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने की उठी मांग

भोपाल/सीतामऊ। विगत दिनों सीतामऊ में स्थित उदिया ट्रेडर्स पर हुई आगजनी की गंभीर घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग के नेतृत्व में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर घटना की विस्तृत जानकारी दी तथा पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा एवं शासन स्तर पर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस घटना से समाज में गहरा आक्रोश एवं चिंता का वातावरण है। समाजजन चाहते हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना एवं उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह डंग ने पोरवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से रखते हुए समाज के आराध्य पुरुष राजा टोडरमल जी महाराज की 18 मार्च को मनाई जाने वाली जयंती पर वर्तमान में घोषित ऐच्छिक अवकाश को शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि राजा टोडरमल जी महाराज का योगदान भारतीय इतिहास एवं प्रशासनिक व्यवस्था में अतुलनीय रहा है, इसलिए उनकी जयंती को शासकीय मान्यता मिलना समाज के सम्मान से जुड़ा विषय है।

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

ALSO READ -  विधानसभा चुनाव के आखिरी दिनों में पुलिस को मिली सफलता जाँच के दौरान 50 लाख रुपये ज़ब्त कर आगे की कार्यवाही

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन समाजहित, सामाजिक एकता एवं जनसेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन हर परिस्थिति में समाज के साथ मजबूती से खड़ा है और भविष्य में भी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस संबंध में जानकारी अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल वेद द्वारा दी गई।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *