राज्‍यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर की सांसद निधि से प्रदत्‍त निक्षय वाहन का हुआ लोकापर्ण

राज्‍यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर की सांसद निधि से प्रदत्‍त निक्षय वाहन का हुआ लोकापर्ण

मंदसौर

Shares

राज्‍यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर की सांसद निधि से प्रदत्‍त निक्षय वाहन का हुआ लोकापर्ण

मंदसौर । बुधवार को जिला चिकित्‍सालय परिसर में राज्‍यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पं. राजेश दिक्षित ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्‍त भारत अभियान के लिये विशेष रूप से बनाये गये नि:क्षय वाहन को हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया । राज्‍य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने इस नि:क्षय वाहन के लिए 6 लाख 50 हजार रू. की राशि राज्‍यसभा सांसद निधि से प्रदान की है । प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की टी.बी. मुक्‍त भारत के स्‍वप्‍न को साकार करने के लिए केन्द्रिय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के आव्‍हान पर राज्‍यसभा सांसद श्री गुर्जर ने 6.50 लाख रू. की राशि टी.बी. मुक्‍त भारत अभियान को गति देने हेतु प्रदान की है । आज इसी वाहन को नगर के गणमान्‍य नागरिकों एवं जिला चिकित्‍सालय स्‍टाफ की उपस्थिति मे हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर श्रीमति रमादेवी गुर्जर द्वारा के द्वारा प्रदत्‍त की गई राशि से 25 फुड बास्‍केट आहार किट भी प्रदान की गई । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्‍यक्ष महामंत्री श्री विजय सुराना, जिला उपाध्‍यक्ष गौरव अग्रवाल, विनय दुबेला, जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन, भाजपा मंदसौर ग्रामीण मंडल के अध्‍यक्ष नेपालसिंह सिसोदिया, महामंत्री शिवनारायाण गुर्जर, पार्षदगण गोवर्धन कुमावत, कमलेश सिसोदिया, राकेश भावसार, श्रीमति गरिमा भाटी, भाजपा नेता महेन्‍द्र परिहार, पप्‍पु सिंह, बंशी राठौर, राजेश गुर्जर, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. गोविन्‍द सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आर.के.द्विवेदी, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के निलेश गर्ग, राकेश शर्मा, डॉ.एम.एल.कश्‍यप, जिला क्षय केन्‍द्र स्‍टॉफ सहित कई गणमान्‍य नागरिकगण भी उपस्थित थे । प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्‍त भारत अभियान अंतर्गत राज्‍यसभा सांसद निधि से लगभग 06.50 लाख रू. की लागत से बने नि:क्षय वाहन मे एक्‍स-रे सुविधा सहित कई सुविधाऐं उपलब्‍ध है । यह नि:क्षय वाहन मंदसौर जिले के 905 ग्रामों सहित जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों मे भी भ्रमण करेंगा ।
राज्‍यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहां कि टी.बी. रोग को हराना है, तो जनजागरूकता जरूरी है । टी.बी. का रोग लाईलाज नही है बल्कि इसका ईलाज आसानी से हो सकता है । यह जन जागरूकता जरूरी है । आपने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी की सरकार ने टी.बी. को भारत से खत्‍म करने के लिये पुरे देश में टी.बी. मुक्‍त भारत अभियान चलाया है । मंदसौर जिला इसमें अच्‍छा काम कर रहा है । जिला क्षय विभाग को प्रचार-प्रसार हेतु वाहन की जरूरत थी । इसी कारण राज्‍यसभा सांसद निधि से राशि प्रदान की गयी । प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल से देश के गरीब आदमी को प्राईवेट अस्‍पताल मे नि:शुल्‍क ईलाज कराने की सुविधा आयुष्‍मान भारत योजना से मिली है । आप सभी प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्‍त भारत अभियान में सहयोग प्रदान करें ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *