खाद्य विभाग की टीम द्वारा 6 दुकानों से 7 घरेलु गैस सिलेण्‍डर जप्‍त

खाद्य विभाग की टीम द्वारा 6 दुकानों से 7 घरेलु गैस सिलेण्‍डर जप्‍त

नीमच

Shares

खाद्य विभाग की टीम द्वारा 6 दुकानों से 7 घरेलु गैस सिलेण्‍डर जप्‍त

नीमच – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग नीमच के दल ने गत दिनों नीमच में 17 प्रतिष्ठानों की जांच की गई हैं। उक्त प्रतिष्ठानों में से प्रतिष्ठान शिव नाश्ता भण्डार बस स्टेण्ड नीमच, सांवरा नाश्ता सेंटर बस स्टेण्ड नीमच, बालाजी नाश्ता सेंटर नीमच, सांवरिया भोजनालय नीमच से एक-एक एवं राजभोग रेस्टोरेंट बस स्टेण्ड नीमच से 2 नग घरेलु गैस सिलेंडर, द्वारिका रेस्टोरेंट कलेक्ट्रेट रोड़ नीमच से एक नग घरेलु गैस सिलेंडर जब्त कर प्रकरण बनाए गये। उक्त 6 प्रतिष्ठानों से कुल 7 घरेलु गैस सिलेंडर जब्त किए गए है तथा संबंधितों के विरूद्ध न्यायालय अपर कलेक्टर में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं। 

जिले में होटलों, संस्थानों, रेस्टोरेंटों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग तथा वाहनों में अवैध रूप से रिफलिंग किये जाने वालों पर सतत निगरानी रखी जाकर संबंधितों के विरूद्ध आवश्येक वस्तु  अधिनियिम 1955 के तहत कड़ी कार्यवाही की जावेगी। घरेलु गैस सिलेंडर के दुरुपयोग, रिफिलिंग के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। सभी होटल, रेस्टोरेंट, संस्थानों से अपील हैं कि वे सभी व्यवसायिक गैस सिलेंडर का उपयोग करें एवं आवश्यक दस्तावेज, बिल संधारित रखें। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन.दिवाकर ने दी।

Shares
ALSO READ -  भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक संपर्क अभियान के दौरान विधायक श्री परिहार से की मुलाक़ात!
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *