शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

हवन-पूजन के साथ भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

सिंगोली:-17 मई शनि अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को नगर के प्रमुख शनि मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। नीमच रोड स्थित शनि मंदिर एवं तिलस्वा रोड स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित शनि मंदिर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना, हवन और तेल से अभिषेक,वंदना का दौर जारी रहा।

नीमच रोड स्थित शनि मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सभी धर्म-सम्प्रदाय के हजारों महिला-पुरुष और बच्चों ने कतारबद्ध पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सुबह से देर शाम रात्री तक भक्तों का तांता लगा रहा।

वहीं तिलस्वा रोड स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित शनि मंदिर पर भी दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। यहां विशेष हवन-पूजन के साथ शनि कथा का आयोजन रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ लिया। कथा के दौरान आचार्यों ने शनिदेव की महिमा और शनि अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डाला।

दोनों ही मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने तेलाभिषेक कर शनिदेव से सुख-समृद्धि की कामना की। शनि अमावस्या की पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा जिससे मुख्य बाजार तिलस्वा चौराहे से शनि मंदिरों तक कई बार वाहनो के जाम से वाहनो की लम्बी कतारे लग गई सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसरों में स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी।
जिन्होने व्यवस्था देखरेख कर व्यवस्था को बखुबी बनाऐ रखा व बिना किसी व्यवधान के आयोजन को सफलता पुर्वक सम्पन्न दिया!

ALSO READ -  निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का सम्मेलन हुआ आयोजित

महेंद्र सिंह राठौड़

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *