धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित

धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित

नीमच

Shares

धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित

15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित, 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

नीमच। प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न 8 ग्रामों में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ग्राम पंचायत कोज्या के ग्राम परिछा और रामपुरिया में जनप्रतिनिधि श्री भागचन्द की उपस्थिति में 15 पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

      ग्राम कानोड़ में 07 किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। ग्राम कोज्या में किसानों को किसान फार्मर आई.डी. बनाई। कृषि विभाग द्वारा मिट्टी परीक्षण एवं पशुपालन विभाग ने के.सी.सी. का नवीनीकरण किया। ग्राम पालरी में 30 एवं डोराई में 22 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर,निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्राम डूंगरपुर में 1 से 5 वर्ष के 11 बच्चों के आधार कार्ड बनाए एवं कृषि विभाग ने मिट्टी परीक्षण हेतु किसानों को जानकारी दी। ग्राम दलपतपुरा एवं झांझरवाड़ा में संतृप्ति शिविर में ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनकर उनका निराकरण किया गया।        

Shares
ALSO READ -  युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने स्वेच्छा से आंकली आंगनवाड़ी को लिया गोद
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *