बढ़ते नशे के अवैध कारोबार, चाकूबाजी की घटनाओं और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

बढ़ते नशे के अवैध कारोबार, चाकूबाजी की घटनाओं और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

मंदसौर

Shares

बढ़ते नशे के अवैध कारोबार, चाकूबाजी की घटनाओं और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

मंदसौर। शहर में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार, चाकूबाजी की घटनाओं और बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर मंगलवार को एक ज्ञापन कांग्रेसजनों ने शहर कांग्रेस कमेंटी, मंदसौर के नेतृत्व में एक ज्ञापन रैली के रूप में पहुंचकर जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर सीएसपी जितेन्द्र कुमार भास्कर एवं शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर को सौंपा।
शहर कांग्रेस कमेंटी, मंदसौर की अध्यक्ष  सुश्री इष्टा भाचावत ने  ज्ञापन में बताया कि शहर की कानून व्यवस्था और चिंताजनक रूप से बढ़ रही नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़ी हिंसक आपराधिक गतिविधियों की ओर आकर्षित करना चाहते है। पिछले कुछ समय से मंदसौर शहर की फिजा आसामाजिक तत्वों के कारण बिगड़ी, हुई है और उसका खामियाजा मंदसौर नगर की सीधी-साधी जनता को उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में अपराधियों के हौसले लगाकर बुलंद हो रहे जिनको ना तो कानून का कोई भय है और ना ही पुलिस प्रशासन का डर है।
ज्ञापन में बताया गया कि नशे का अवैध व्यापार मंदसौर शहर को पावन नगरी घोषित किया गया है परंतु शहर के विभिन्न क्षेत्रों, गली-मोहल्लों और सुनसान इलाकों में शराब और नशीले पदार्थो की खुलेआम बिक्री हो रही है। जिससे युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है और अपना जीवन बर्बाद कर रही है।
चाकूबाजी की बढ़ती घटनाएं से मंदसौर शहर की शांत फिजा को  बिगाढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में छोटी-मोटी बातों पर चाकूबाजी और हिंसक झड़पों की घटनाएं आम हो गई है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वाले अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म होता दिख रहा है। जिन पर नियंत्रण करना बहुत आवश्यक हो गया है।
ज्ञापन में मांग कि गई कि शहर के शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की जायें।  नशे के सौदागरों और चाकूबाजी जैसी वारदातों में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए। प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाए।अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ की जाए।
इस अवसर पर जिला कांगे्रस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर, विमल जैन, प्रकाश जी रातडिया, इष्टा जी भाचावत,  रमेश ब्रिजवानी, अजय सोनी अभिनन्दन, दशरथ सिंह, अकरम खान, मंजीत सिंह टुटेजा, सुनील गुप्ता, जगदीश जटिया, शिवरमण सिंह पंवार, सुरेश भाटी, दिनेश नाई , विश्वनाथ सोनी,  सादिक गोरी, अभिषेक पाटीदार, कमलेश सोनी लाला, योगेंद्र गोड,  प्रीतम पंचोली, अजय मरू, वाकर खान, अनीस मंसूरी , सुनील बसेर, डॉ चंद्रेशेखर, रफत पयामी, राखी  सत्रावाला, सुनीता बंडी , सुनीता माली, मीना चौहान, कुमकुम, वर्षा सांखला, रूपल संचेती,  महेश गुप्ता, दीपक दलोर,  प्रभात रतेराती, मो आसिफ , भेरूलाल कुमावत, मो हनीफ शेख, कांतिलाल राठौर, शायर सकलेन करार, हेमन्त  कच्छावा, शैलेन्द्र मरोठिया, ओमप्रकाश मालवीय, प्रणय धाकड़, शैलेश माली, आमीन खान सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजना उपस्थित थे।

ALSO READ -  विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से टिकट न मिलने पर बगावती तेवर अपनाने वाले जिला पंचायत सदस्य को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *